पानी में फंसी नन्हीं बिल्ली को बचाने के लिए कुत्ते ने लगाया जुगाड़, Video देख लोग बोले 'पैदाइशी इंजीनियर'
पानी में फंसी नन्हीं बिल्ली को बचाने के लिए कुत्ते ने लगाया जुगाड़, Video देख लोग बोले 'पैदाइशी इंजीनियर'
Dog did jugaad saved kitten Video: कुत्ता सबसे वफादार दोस्त होता है। इंसानों का ही नहीं वो मुसीबत में फंसे जानवर साथियों की भी बहुत परवाह करता है। कुत्ता बहुत इमोशनल और केयरिंग होता है कि वो अपनी हरकतों से चंद मिनट में सबका चहेता बन जाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुत्ता पानी में फंसी बिल्ली की ऐसी ट्रिक से मदद की जिसे देखकर हर कोई वाह बोल रहा है।

कुत्ते ने जीता सबका दिल
कुत्तों और इंसानों के प्यारे वीडियो तो आपने बहुत देखें होंगे लेकिन ये वीडियो कुत्ते और बिल्ली का है। कुत्ता जो हमेशा बिल्ली को देखते ही जोर-जोर से भौंकता और उसे दौड़ाता है वो ही कुत्ता इस वीडियो में मुसीबत में फंसी एक बिल्ली को ऐसे बचाता है, जिसने सभी का का दिल जीत लिया है।

कुत्ता उसकी मदद के लिए आगे बढ़ता है
वीडियो में नजर आ रहा है कि पानी के बीच में छोटी सी बिल्ली फंस जाती है। बरसात का अधिक पानी भरा होने के कारण नन्हीं बिल्ली बीच में फंस जाती है, उसे परेशानी में देखकर एक कुत्ता उसकी मदद के लिए आगे बढ़ता है।

दांत में फंसाकर लाता है लड़की का पटरा
कुत्ता बिल्ली को बचाने के लिए कही दूर जाकर अपने दांत में लड़की का पटरा फंसाकर लाता है और जहां पानी में दूर पर बिल्ली छोटे से पत्थर पर खड़ी होती है, उसक के सहारे वो पटर रख देता है।

पटरे का ब्रिज बनाकर निकालता है नन्हीं बिल्ली को बाहर
पटरे का सहारा रखने के बाद वो बिल्ली को देखने लगता है मानो उससे कह रहा हो अब इसके सहारे चल कर आ जाओ। बिल्ली कुत्ते के पटरा रखते ही उस पर धीमे-धीमे चलकर बाहर निकल आती है। इसके बार कुत्ता उसे सुरक्षित देखकर निश्चिंत हो जाता है।

कुत्ता पैदाइशी इंजीनियर है
Buitengebieden नाम के यूजर ने ये प्यारा वीडियो शेयर किया है जिसे लोग जमकर पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को यूसर्ज जमकर पसंद कर रहे है और कुत्ते की बुद्धिमानी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा एक इंसान जन्म से प्रकृति द्वारा एक इंजीनियर होता है।ये डॉग भी पैदाइशी इंजीनियर है।












Click it and Unblock the Notifications