ट्रेंपोलिन से बहन को उतारने के लिए छोटे से बच्चे ने किया ये काम, दिल छू लेगा ये क्यूट VIDEO
भाई-बहन का एक खास रिश्ता होता है। वे अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ते हैं, लेकिन जब बात एक दूसरे के लिए खड़े रहने की होती है, तो वे हमेशा खड़े रहते हैं। कई अलग-अलग भावनाओं और अनुभवों वाला ये रिश्ता बड़ा ही जटिल होता है। इंटरनेट पर भी कई ऐसे क्लिप्स सामने आते हैं, जिनमें भाई-बहन की करीबी नजर आती है। हाल ही में एक ऐसा ही क्लिप सामने आया है, जो इंस्टाग्राम पर छा गया है।
क्लिप में एक भाई अपनी छोटी बहन को ट्रैम्पोलिन से उतरने में मदद कर रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको अंदर से खुशी और गर्मजोशी महसूस हो सकती है। इस क्लिप पर लोग काफी जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं और उन्हें भाई-बहन की ये बॉन्डिंग काफी पसंद भी आ रही है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि बहन ट्रेंपोलिन में खेल रही होती है लेकिन फिर तभी उसे नीचे उतरना होता है। बहन को इस तरह देखकर छोटे से बच्चे से रहा नहीं गया और उसने झुककर बहन को अपने ऊपर चढ़ने को कहा। इसके बाद बहन ने भाई की पीठ पर अपना पैर रखा औऱ बड़े आराम से नीचे उतर आई।
बच्चों की समझदारी की लोग सोशल मीडिया पर ये क्लिप देखने के बाद दात दे रहे हैं। हर कोई भाई-बहन के इस क्लिप को देखने के बाद खुशी से कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया जाहिर कर रहा है। सब लोग ये देखकर हैरान हैं कि इतने छोटे-छोटे बच्चों में भी रिश्तों को संभाले रखने की कितनी चिंता होती है।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications