VIDEO: गैंडों को आता देख शेरों की खिसक गई हवा, लोग बोले- 'इन्हें जंगल का राजा किसने बनाया?'
Lion and Rhinos: वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सामने से दो गैंडों को आता देख शेर रास्ता साफ करने लगते हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि शेरों को जंगल का राजा किसने बना दिया।

Lion scared of the Rhinos: शेर को जंगल का राजा कहा जाताहै। लेकिन कई बार जंगल के राजा पर जंगल के और जानवर भी भारी पड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है, जिसमें दो शेर दो गैंडों के लिए रास्ता साफ करते दिख रहे हैं।
(वीडियो-नीचे)
वीडियो में दिखा अलग नजारा
ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि जंगल के राजा शेर के सामने कोई टिक पाए। क्योंकि शेर की ताकत ही कुछ ऐसी है। लेकिन हाल ही में जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें कुछ और ही नजर आ रहा है।
सामने से आए गैंडे और फिर...
वायरल हो रहा ये वीडियो @TheFigen नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि तब तो गैंडा ही जंगल का राजा है। वीडियो में भी दिख रहा है कि दो बब्बर शेर पहले तो सड़क पर बैठे होते हैं, लेकिन जैसे ही सामने से गैंडे आते हैं, शेरों की हालत खराब हो जाती है। शेर गैडों को देखते ही रास्ता साफ करने लगते हैं।
जंगल के राजा की हालत खराब
गैंडों को देखकर शेर काफी डरे हुए नजर आ रहे होते हैं। ऐसा लगता है मानो जंगल के राजा को अपनी जान बचानी ही मुश्किल हो रही हो। शेरों की खराब हालत देखकर इस बात का अंदाजा साफ लगाया जा सकता है कि ये बात सच है कि शेर का भी सवाशेर होता है, जो वीडियो में क्लीयर दिख रहा है।
'सड़क पर दिखा टैंकर'
वायरल हो रहे इस वीडियो को 6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। लाखों लोगों को ट्विटर पर ये वीडियो पसंद भी आ रहा है। एक यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा कि सड़क पर फरारी को टैंक का जोड़ा चलता दिख रहा है। एक अन्य ने लिखा कि ये चल क्या रहा है? एक और ने वीडियो पर हैरानी जताते हुए कहा कि पता नहीं किसने शेर को जंगल का राजा बना दिया। वीडियो देखने के बाद लोग काफी हैरानी जता रहे हैं।
यहां देखें वीडियो
Then the rhino is the king of the forest!pic.twitter.com/EgE0NlpkGK
— The Figen (@TheFigen_) April 5, 2023












Click it and Unblock the Notifications