Video: कुछ देर गाड़ी को सूंघता रहा शेर फिर करने लगा गंदी हरकत
शेरों को अगर कोई चीज सबसे प्यारी होती है तो वो है उनके बच्चे और शिकार लेकिन एक शेर ऐसा है जिसे गाड़ी से मोहब्बत हो गई है। लैंड क्रूजर गाड़ी से इसे ऐसी मोहब्बत हुई कि वो इससे दूर हटने को तैयार ही नहीं हो रहा है। इस शेर का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

हैरिस्मिथ। शेरों को अगर कोई चीज सबसे प्यारी होती है तो वो है उनके बच्चे और शिकार। इससे ज्यादा शायह ही उन्हें किसी चीज का शौक हो लेकिन एक शेर ऐसा है जिसे गाड़ी से मोहब्बत हो गई है। लैंड क्रूजर गाड़ी से इसे ऐसी मोहब्बत हुई कि वो इससे दूर हटने को तैयार ही नहीं हो रहा है। शेर इस गाड़ी को काफी देर सकत घूर रहा था फिर उसने उसपर यूरिनेट कर अपना इलाका भी मार्क कर दिया है, यानि कि अब ये गाड़ी उसकी है। इस शेर का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

पहली नजर का प्यार है ये!
साउथ अफ्रीका के हैरीस्मिथ में फिल्माए गए इस वीडियो में शेर का गाड़ी प्रेम साफ दिखाई दे रहा है। शेर ने जो एक बारगाड़ी को देखा तो ऐसा लगा जैसे उसे पहली ही नजर में उससे प्रेम हो गया है।

एक पल भी दूर जाने को नहीं तैयार
शेर गाड़ी से अपना चेहरा सटा-सटा कर उसे प्यार करने लगा। वो एक पल भी उससे हटने को तैयार नहीं है। साथ में जब एक और शेर आया, वो तब भी नहीं हटा। वीडियो को अपलोड करने वाले शख्स ने शेर का नाम शेन रखा है।
ऐसे मार्क किया अपना क्षेत्र
शेर ने गाड़ी को अपना क्षेत्र भी घोषित कर दिया। शेर ने गाड़ी पर यूरिनेट किया और दूसरे शेरों को आगाह कर दिया कि ये अब उसका है। शेर यूरिनेट कर अपने क्षेत्र को मार्क करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications