कुत्ते के शिकार पर निकला था तेंदुआ, देखकर पत्थर उठाने लगे लोग, फिर जो हुआ... VIDEO
हाल ही में तेंदुए का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि डरा सहमा हुआ तेंदुआ लोगों की आवाज सुनकर आक्रामक हो जाता है।
Leopard Viral Video: जंगली जानवरों के कई वीडियोज अकसर वायरल होते हैं, जिनमें वे इंसानों पर अटैक कर देते हैं। जानवर अपनी जान बचाने के लिए अकसर इंसानों पर हमला कर देते हैं। शिकारी जानवरों की बात की जाए, तो शेर, बाघ, चीता और तेंदुआ जैसे खूंखार जानवरों का नाम सुनते ही हालत खराब हो जाती है, जरा सोच कर देखिये कि ये जानवर अगर आपके सामने आ जाएं तो? सिर्फ सोच कर ही हालत खराब हो जाती है। लेकिन कर्नाटक के मैसूर जिले में लोगों के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जब रिहायशी इलाके में तेंदुआ घुस गया। जब तेंदुए को देखकर लोग उसे भगाने लगे, तो अपने बचाव में वो जंगल की ओर भागने की बजाय लोगों पर ही हमला करने लगा। तेंदुए ने चलती बाइक पर भी लपकने की कोशिश की। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ
कर्नाटक के मैसूर जिले में तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस आया, तो लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भागने लगे। इस लोग छतों के ऊपर खड़े थे, और इधर भी तेंदुआ पहुंचने की पुरजोर कोशिश करता हुआ दिखा।
वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, ये तेंदुआ निकला तो कुत्ते का शिकार करने था, मगर इतने लोगों की भीड़ देखकर वो डर गया। इधर लोग तेंदुए को देखकर बौखला गए और उसे भगाने के लिए शोर मचाने लगे। तेंदुए को समझ ही नहीं आया कि कहां जाया जाए। 'TOI Bengaluru' ने ये वीडियो ट्विटर पर साझा किया है।

तेजी से बाइक पर लपका तेंदुआ
इतने में बाइक से आ रहे शख्स की तरफ तेंदुआ तेजी से लपका, तो बाइक वाले की बाइक जोर से फिसल गई। इसके बाद वीडियो में ही देखा जा सकता है कि बाइक के फिसलने के बाद तेंदुआ भागने लगता है तो एक और शख्स उसे पत्थर से भगाने की कोशिश करता है। ये देखकर डरा और गुस्सैल तेंदुआ शख्स के पीछे ही दौड़ पड़ता है।

डर गया तेंदुआ
वीडियो में इससे आगे कुछ नहीं दिख रहा है, क्योंकि क्लिप इतना ही छोटा है। लेकिन तेंदुए के इस खौफनाक क्लिप से लोग काफी डरे और सहमे हुए हैं। इससे पहले इलाके में तेंदुए के शिकार में एक लड़के ने अपनी जान भी गंवा दी थी। ऐसे में तेंदुए के इलाके में घुसने के बाद लोगों का डर का मारे हाल बेहाल होना तो लाजमी था।

मौके पर पहुंचा वन विभाग
रिपोर्ट की मानें, तो तेंदुए की दहशत मिलने की खबर सुनते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बहुत मशक्कत करने के बाद आखिरकार तेंदुए को पकड़ लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए को देखते ही लोग उसपर हमला करने लगे, जिसके बाद वो गुस्से में आ गया और इतना आक्रामक हो गया।

वायरल हो रहा है वीडियो
तेंदुए का ये वीडियो आईएफएस अधिकारी सुशांता नंदा ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा ये दृश्य मैसूर का है। लोग इस वीडियो को देखकर काफी डर गए हैं। यूजर्स इसे देखने के बाद तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं और वीडियो को लाइक भी कर रहे हैं।

आक्रामक हो गया था तेंदुआ
इस वीडियो में गलती तेंदुए की भी नहीं है। जंगली जानवर सिर्फ अपना शिकार लेने वहां आया था। लेकिन जब लोगों ने उसे भगाने के लिए पत्थर उठाए, तो वो आक्रामक हो गया। तेंदुए ने हमला सिर्फ अपने बचाव में ही किया। अकसर जंगली जानवर ऐसा करते हैं। लोगों के चिल्लाने से तेंदुआ काफी डर गया था और ये बात वीडियो में साफ नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications