16 की उम्र में दिया पहले बच्चे को जन्म, 28 साल तक बनीं 9 बच्चों की मां, ऐसे रखती हैं अपना फिगर मेंटेन

अमेरिका की रहने वाली कोरा ड्यूक (Kora Duke) 9 बच्चों की मां हैं। कोरा ने अपने पहले बच्चे को साल 16 की उम्र में जन्म दिया था। जिसके बाद 28 साल की उम्र तक उनके 9 बच्चों की मां बनीं।

28 Year Old Mom Has 9 children: सोशल मीडिया पर एक महिला की स्टोरी काफी वायरल हो रही है। महिला की उम्र जानकार आप को भी ताजुब होगा कि उन्होंने सिर्फ 28 साल की उम्र में 9 बच्चों को जन्म दिया। 12 सालों तक लगातार हर साल प्रेग्नेंसी के दौर से गुजरकर कोरा ड्यूक (Kora Duke) के 9 बच्चे हैं। हैरानी की बात यह है कि 9 बच्चों की मां जब अपने बच्चों के साथ मार्केट या फिर कहीं घूमने जाती हैं तो कोई उनको मां नहीं समझता बल्कि बड़ी बहन समझते हैं।

पहली बार साल 2000 में दिया बच्चे को जन्म

पहली बार साल 2000 में दिया बच्चे को जन्म

परिवार में बच्चे का जन्म हर पति-पत्नी के लिए बेहद खुशनुमा पल होता है। लेकिन यहीं सुखद अहसास अपनी जिंदगी में एक साउथ एशियन मूल की कोरा ड्यूक को 9 बार हुआ है। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा वक्त में कोरा 39 साल की हैं, जिनकी शादी आंद्रे (Andre) से हुई थी। और वो अब 42 साल के हैं। दोनों 9 बच्चों के माता-पिता हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कोरा जब टीनएज में थीं, तब पहली बार साल 2000 में 16 साल की उम्र में मां बनी थीं।

सबसे बड़ा बच्चा 21 और सबसे छोटा 10 साल का

सबसे बड़ा बच्चा 21 और सबसे छोटा 10 साल का

TODAY.com की रिपोर्ट के अनुसार ड्यूक अपने पति आंद्रे से तब मिली थी, जब हाई स्कूल में सीनियर था। आंद्रे पेशे से बिजनेस कंसल्‍टेंट हैं। शादी के 22 साल बाद इस कपल के 9 बच्च हैं। इस जोड़े के एलियाह (21), शीना (20), बेबी युना (17) झान (17), काहिरा (16), सैयाह (14), अवि (13), रोमानी (12) और तहज (10) हैं। लगातार 12 साल तक ड्यूक गर्भवती रहीं हैं।

ड्यूक सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर

ड्यूक सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर

9 बच्चों की मां कोरा ड्यूक सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। वो अपने बच्चों के साथ फैमिली वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। हालांकि वो एक वेटलिफ्टर भी हैं और अपनी फिटनेस से जुड़ी पोस्ट पर अपडेट करती हैं। अमेरिका के लास वेगास की रहने वाली हैं कोरा ड्यूक को सोशल मीडिया पर यूजर्स 'सुपरमॉम' कह कर बुलाते हैं। कोरा बताती हैं कि 28 साल की उम्र तक नौ बच्चों को जन्म देने का उन्होंने कोई प्लान नहीं किया था।

ऐसे अपना फिगर मेंटेन रखती हैं कोरा

ऐसे अपना फिगर मेंटेन रखती हैं कोरा

ड्यूक का कहना है कि आज का जीवन जब बच्चे छोटे थे, तब की तुलना में बहुत आसान है। हर किसी से यह पूछने के अलावा कि "हर एक दिन" रात के खाने के लिए क्या है? वह कहती हैं उनके बच्चे काफी आत्मनिर्भर हैं और यह उन्हें अब बड़ा करना आसान है। वहीं उन्‍होंने बताया कि वो अपना फिगर वेटलिफ्टिंग के जरिए मेंटेन रखती हैं।

4 लाख से ज्यादा लोग फॉलोवर्स

4 लाख से ज्यादा लोग फॉलोवर्स

बता दें कि इंस्टाग्राम पर कोरा ड्यूक को 4 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनको देखकर कोई भी यह अंदाजा नहीं लगा सकता हैं कि वो 9 बच्चों की मां होगी। कई बार यूजर्स धोखा खा जाते हैं और कमेंट सेंक्शन में उनको बड़ी बहन तक बोल देते हैं। हाल ही में उनकी एक वीडियो पर 30 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। हालांकि जहां एक तरफ उनके लुक्स की तारीफ होती है तो कुछ लोग उनको ट्रोल करने से भी बाज नहीं आते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+