लालच की भी हद होती है! महिला ने घर में रखी थी मछली, मकानमालिक ने वसूल दिया किराया
वायरल वीडियो में महिला ने बताया कि उसे घर में मछली रखना उस वक्त काफी महंगा पड़ गया, जब मकानमालिक ने उससे 200 डॉलर एक्स्ट्रा पैसे ले लिए।

अकसर महीने में सैलरी आते ही लोग महीने का किराया अलग कर लेते हैं। ताकि समय पर मकान का रेंट दे सकें। कई लोग किराए के कमरे में कुत्ते या कोई पेट रख लेते हैं। अपने-अपने शौक की बात है। लेकिन जरा सोच कर देखिये कि मकानमालिक आपके साथ-साथ अगर आपके पालतू जानवर का किराया भी वसूल ले तो.. कैसा लगेगा? ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ भी हुआ। जिसे अपने किराए के फ्लैट पर मछलियां रखना काफी भारी पड़ गया।

मछली रखने पर देने पड़े 200 डॉलर
अमेरिकी महिला का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उसका दावा है कि मकान मालिक ने एक गोल्डफिश रखने के लिए उससे 200 डॉलर एक्स्ट्रा चार्ज किया। पालतू जानवरों के किराए के तौर पर मकान मालिक ने इस महिला से 15 डॉलर प्रति महीने का चार्ज लिया है। ये खबर सुनने के बाद लोग काफी हैरान हो रहे हैं।

अब मछलियों के लिए रेंट भी लेंगे?
अमेरिका में रहने वाली इस ब्वॉगर ने टिकटॉक पर वीडियो पोस्ट किया है। निक नाम की इस महिला ने अपने महीने के किराए का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस क्लिप को लाखों लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही इसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर भी किया जा चुका है। हैरान होकर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये लोग अब मछलियों के लिए पेट रेंट भी चार्ज करने लगे?

महिला ने शेयर किया स्क्रीनशॉट
महिला ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है, इसमें एक ही बार में की गई पेमेंट का जिक्र है। हालांकि, मकानमालिक ने सभी पालतू जानवरों पर पाबंदी नहीं लगाई हुई है। उन्होंने कहा है कि मछली पालने की अनुमति है। लेकिन कोई अग्रेसिव ब्रीड यानी आक्रामक नस्ल पालने की इजाजत नहीं है। निक की तरह ही कई लोग इस तरह का बिहेवियर देखकर काफी हैरान थे। कई लोगों ने तो मकानमालिक को लालची तक बताया।

'मछली की भी परमिशन लेनी पड़ेगी'
एक यूजर ने कहा कि ये अपार्टमेंट अपने मुंहमांगे रेट्स को लेकर कंट्रोल से ही बाहर हो गए हैं। एक ने कहा कि नहीं मालूम था कि मछली की भी परमिशन लेनी पड़ेगी। वहीं कई लोगों ने फिर अपनी अपनी दास्तां बतानी शुरू कर दी। एक यूजर ने कहा कि मुझसे 150 डॉलर एक्स्ट्रा सिर्फ इसलिए चार्ज किया, क्योंकि मेरे पास भी एक मछली थी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications