Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

5 स्टार होटल की सफाईकर्मी निकली करोड़पति, छिपकर करती थी गंदा काम, खुलासा होने पर उठा ले गई पुलिस

Sabrina Rova Cleaner: कोर्ट में सुनवाई के दौरान सबरीना रोवा ने बताया कि वह दिन में सफाई का काम करती थी लेकिन उस पैसे से घर नहीं चलता था फिर वह चुपके से छिपकर गंदा काम करने लगी।

Beatiful Cleaning Lady In 5 Star Hotel

Sabrina Rova: ब्रिटेन के एक 5 स्टार होटल में काम करने वाली महिला सफाईकर्मी के बारे में जब खुलासा हुआ तो वहां मौजूद सभी कर्मचारी के होश उड़ गए। होटल मालिक को तब शक हुआ जब किसी बैंक कर्मचारी ने सूचित किया कि इस होटल में काम करने वाली महिला के अकाउंट में करोड़ों रुपये जमा हैं। होटल के अन्य कर्मचारियों ने जब यह बात सुनी तो हैरान रह गए। बता दें कि सबरीना रोवा (Sabrina Rova) नाम की यह महिला बकिंघम पैलेस के नजदीक मौजूद हिल्टन होटल में काम करती थी।

महिला छिपकर करती थी गंदा काम
जब होटल के मालिक को पता चला कि आखिर इस महिला के अकाउंट में इतने पैसे कैसे आ रहे हैं तो उसने इसकी जांच शुरू करवाई। होटल मालिक ने पिछली सभी शिकायत कॉपी निकलवाई जिसमें होटल से चोरी की बात सामने आई। फिर क्या था महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला से सख्ती से पूछताछ की गई फिर महिला ने सच्चाई उगल दी।

सफाई के दौरान 4 करोड़ के गहने चोरी कर ली थी
महिला सफाईकर्मी से पूछताछ पता चला कि होटल के कमरे की सफाई करने के लिए जब भी वह जाती थी तभी हाथ साफ कर देती थी। वह अक्सर मेहमानों के कमरे में पहुंच जाती थी। उसकी खूबसूरती देखकर होटल में ठहरने वाले गेस्ट बेफिक्र होकर उसे सफाई करने के लिए कहते थे और इसी दौरान वह लगभग 4 करोड़ रु के गहने और महंगी चीजें चुराई थी। इससे पहले भी महिला ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। लोगों के सामने खुद को साधारण महिला के तौैर पर पेश करती थी। लेकिन कभी-कभी जब पार्टी में जाती थी तो महंगे से महंगे कपड़े पहनती थी।

कोर्ट ने सुनाई सजा
जब इस मामले की कोर्ट में सुनवाई हुई तो अदालत ने उसकी बात सुनी। महिला ने आगे से गलती न करने की भी दुहाई दी लेकिन कोर्ट ने एक भी नहीं सुनी और कड़ी सजा सुना दी। हालांकि कितनी सजा दी गई इसका खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन कहा जा रहा है कि महिला को कम से कम 5 साल की सजा जरूर हुई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+