स्मॉर्ट फोन के जरिए फैलाई दहशत! 300 शख्स से वसूले 15 लाख रुपए, 8 महीने बाद कब्जे में 'लेडी डॉन'
इंटरनेट के जरिए आजकल तेजी से क्रिमिनल्स शातिर अंदाज में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। स्पेन में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। स्पैनिश पुलिस ने उस युवती को गिरफ्तार किया है, जिस पर 311 पुरूषों को ब्लैकमेल कर उनके ठगी करने के आरोप लगे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेनिश पुलिस ने 311 धोखाधड़ी के मामलों से जुड़ी एक 26 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया, जिसने आठ महीनों में 13,500 यानी करीब 15 लाख रुपये की उगाही कर चुकी है।
एक 26 वर्षीय स्पेनिश लेडी पर कथित तौर पर कई धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं,जिसमें केवल एक सस्ते स्मार्टफोन का उपयोग करके तीन सौ से अधिक पुरुषों को धोखा दिया गया। आरोप है कि युवती ने 311 पुरुषों को निशाना बना चुकी है। इसके लिए आरोपी ने स्मार्टफोन और इंटरनेट का यूज किया।

जांच में क्या मिला?
पुलिस ने खुलासा किया कि उसने पुरुषों के चेहरों को एआई-जनरेटेड बॉडी पर सुपरइम्पोज़ करके उनकी आपत्तिजनक छवियां बनाने के लिए एक साधारण स्मार्टफोन और एक फोटो असेंबल ऐप का इस्तेमाल किया। फिर वह इन तस्वीरों को सार्वजनिक रूप से और पीड़ित परिवारों के साथ साझा करने की धमकी देती थी, जब तक कि उन्होंने उसे पैसे नहीं दिए। वहीं फोन की जांच करने पर पता चला की व्हाट्स पर 3500 चैट शामिल थे, जिन्हें पढ़कर साफ हो गया कि लेडी ने पुरुषों को ब्लैकमेल करते हुए देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications