खुद से शादी करने वाली क्षमा बिंदु ने मनाई एनिवर्सिरी, बिना दूल्हे के ब्याह रचाकर फैलाई थी सनसनी
Kshama Bindu: आपको याद होगा क्षमा बिंदु नाम की एक महिला ने एक साल पहले खुद से शादी कर सबको हैरान कर दिया था। आज बिंदु अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रही हैं।
Kshama Bindu wedding anniversary: कई लोग ऐसे फैसले लेते हैं, जिन्हें मानना लोगों के बस की बात नहीं। और यही फैसले उन्हें समाज से अलग थलग कर देते हैं। क्षमा बिंदु भी एक ऐसा ही नाम है। गुजरात की रहने वाली क्षमा ने एक साल पहले खुद से शादी की थी।
क्षमा बिंदु आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रही है। आमतौर पर शादी की सालगिरह को लोग साथ में सेलिब्रेट करते हैं। कपल एक दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं। लेकिन यहां खुद से शादी करने वाली क्षमा अकेले अपनी एनिवर्सिरी मना रही है।

शादी को एक साल पूरा होने के बाद क्षमा ने सोशल मीडिया के जरिये लोगों को बताया। क्षमा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनका एकला चलो रे वाला टैटू भी नजर आ रहा है। ये शब्द रबिंद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखी बंगाली कविता के हैं। इसका मतलब है कि अकेले चलो।
अब एनिवर्सिरी का वीडियो शेयर करने के बाद लोग क्षमा को बधाईयां दे रहे हैं। वीडियो को हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है।बताते चलें कि बिंदु भारत की ऐसी पहली महिला हैं, जिन्होंने खुद से 24 साल की उम्र में शादी की थी। सेलेमनी में बिंदु ने अपने नजदीकी दोस्तों और साथ काम करने वाले लोगों को बुलाया था।
हर दुल्हन की तरह बिंदु भी अपनी शादी में मांग टीका और ज्वैलरी पहनकर तैयार हुई थीं। हर शादी की तरह बिंदु ने भी सात फेरे लिए थे। शादी में पूरे विधि विधान से पूजा भी हुई। बिंदु ने बताया कि कैसे उसकी मां ने उसके खुद से शादी करने वाले फैसले में उसका साथ दिया। अपनी शादी की ढेरों तस्वीरें और वीडियोज बिंदु ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस खबर पर मिली जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
बताते चें कि खुद से शादी करने के बाद क्षमा केलिए जिंदगी बिल्कुल भी आसान नहीं रही। गुजरात के वडोदरा के सुभानपुरा इलाके में रहने वाली क्षमा को शादी करके अपना शहर छोड़ना पड़ा। इतना ही नहीं क्षमा ने नौकरी भी छोड़ दी थी। क्षमा जिस सोसायटी में रहती थी, उसके मकान मालिक ने उसे घर खाली करने को कहा।
मकान मालिक ने समाज के दबाव में आकर ये फैसला लिया। क्षमा ने खुद इस बात की जानकारी दी थी और कहा कि मैं ये नहीं बताऊंगी कि वर्तमान में किस शहर में रह रही हूं। मैं बाद में वापस आऊंगी। तब क्षमा खुद के लिए दूसरी नौकरी की भी तलाश में थीं।
गौरतलब है कि 11 जून को क्षमा ने खुद से शादी रचाई थी। क्षमा ने अकेले शादी करने का फैसला लिया था। हिंदू धर्म में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है इसलिए इसके बाद जोरों शोरों से विवाद उठने लगे। मंदिर में भी ऐसे विवाह ना करने की चेतावनी दी गई। क्षमा ने दूल्हे के बिना ही मंडप पर बैठकर सात फेरे लिए।












Click it and Unblock the Notifications