ले डूबा गूगल मैप! रास्ता नहीं पता था तो फोन ने दिखाई डायरेक्शन, डरा देगी इन टूरिस्टों की कहानी
गूगल मैप का इस्तेमाल आज के समय में हर कोई करता है। मगर क्या आप सोच भी सकते हैं कि केरला में इसी गूगल मैप का इस्तेमाल कुछलोगों को इतना भारी पड़ गया कि अब वे अपनी जिंदगी में इसका इस्तेमाल करने से पहले 1000 बार सोचेंगे।
जी हां! केरल घूमने निकले कुछ टूरिस्ट उस जगह से अंजान थे तो सोचा कि गूगल मैप के भरोसे अपना रास्ता तय करते हैं। उन्होंने मैप के जरिये आगे की लोकेशन डाली और बस चल पड़े, जैसा गूगल मैप डायरेक्शन देता चला गया।

मगर कुछ ही समय के बाद वे मौत के इतने करीब आ गए कि उन्हें खुद भी समझ नहीं आया कि अब क्या किया जाए। मामला है दक्षिण केरल जिले में कुरुप्पनथारा के पास का, जहां एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए हैदराबाद के एक ग्रुप ने गूगल मैप का उपयोग किया। मगर ये ग्रुप आगे बढ़ते बढ़ते गहरे पानी में जा पहुंचा।
जिस सड़क पर ये सभी लोग जा रहे थे, वहां बहुत सारा पानी भरा हुआ था। इस बात से ये बिल्कुल अंजान थे कि आगे पानी और गहरा होने वाला है। भारी बारिश की वजह से ऐसा हाल हो रखा था। ऐसे में इन सभी लोगो ने गूगल मैप का उपयोग किया।
मगर अंजाम ऐसा हुआ कि आगे बढ़ने के साथ-साथ इनकी कार भी डूबने लगी। गनीमत रही कि पुलिस ने पर्यटकों को तो बचा लिया मगर उनकी कार पूरी तरह से पानी में लीन हो गई। कुडुथुरुथी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वाहन को भी बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications