व्यापारी ने 31 लाख में खरीदा कार का खास नंबर, 500 रुपये से शुरू हुई थी नीलामी
नई दिल्ली। भारत में कार खरीद पाना हर किसी के बस की बात नहीं, एक कार खरीदने में 6 से 7 लाख रुपये लगाने से पहले लोग कई बार सोचते हैं। ऐसे में कैसा हो अगर हम आपसे कहें कि एक शख्स ने अपनी पसंद का कार का नंबर पाने के लिए 31 लाख रुपये दिए तो आप जरूर चौंक जाएंगे। इसके साथ ही केरल में ये गाड़ी का सबसे महंगा नंबर हो गया है।

दरअसल केरल के आरटीओ ऑफिस ने हाल ही में गाड़ी के नंबरों का एक नई सीरीज जारी कर नीलामी रखी थी। यहां गाड़ियों के कुछ नंबर हाई डिमांड पर थे। ऐसे में एक तिरुवंतपुरम के बिजनेसमैन बी एस बालगोपाल ने अपने एक करोड़ की Porche 718 Boxster Miami Blue color के लिए खास नंबर पाने के लिए 30 लाख रुपये की बोली लगाई। बी एस बालगोपाल देवी फार्मा के एमडी हैं। बालगोपाल ने साल 2017 में एक नीलामी में अपनी लैंड क्रूजर कार के नंबर के लिए 19 लाख रुपये दिए थे। दरअसल बालगोपाल को गाड़ियों के फैंसी नंबरों का बहुत शौक है। वे कोशिश करते हैं कि हर गाड़ी की नई सीरीज का पहला नंबर उनकी कार का हो। इस बार की नीलामी में उन्होंने 30 लाख के अलावा 1 लाख रुपये रिजर्वेशन फीस के रूप में दिए थे।
कार नंबर KL-01-CK-1 के लिए 500 रुपये से शुरू हुई नीलामी के 31 लाख तक पहुंचने तक नजारा देखने लायक था। आरटीओ के अधिकरियों ने बालगोपाल को बताया कि ये केरल की कारों का अब तक का सबसे महंगा नंबर प्लेट है।
यह भी पढ़ें- भारतीय मूल के शख्स ने एक साथ खरीद डालीं 6 रॉल्स रॉयस, वायरल हुई तस्वीर












Click it and Unblock the Notifications