फूट-फूटकर रोने के मिलेंगे लाखों रुपये! इस अनोखे स्टार्टअप से बदल जाएगी दुखी लोगों की किस्मत, जानें सबकुछ

Jodhpur Crying Startup: नौकरी के लिए आजकल लोग क्या कुछ नहीं करते। भारत में बीते कुछ समय से कई तरह के स्टार्टअप्स भी लोग खोलने लगे हैं। लोगों को नौकरी करने से अच्छा अपना कोई काम करना ज्यादा पसंद होता है। इसी कड़ी में इन दिनों जोधपुर के एक स्टार्टअप की खूब चर्चा है। मगर ये थोड़ा अजीबगरीब है।

आपको बताते चलें कि इस स्टार्टअप से जुड़ने के लिए आपको कुछ मेहनत करने की जरूरत नहीं है बल्कि अगर आपको अच्छी तरह से रोना आता है तो आपको लाखों रुपये मिल सकते हैं। जी हां! इस स्टार्टअप से जुड़े लोग फूट फूटकर रोते हैं और फिर अच्छा खासा पैसा भी कमाते हैं।

Jodhpur Crying Startup:

इस स्टार्टअप का नाम है अंतिम सत्य। जैसा कि नाम से ही साफ है कि ये स्टार्टअप किसी के निधन से जुड़ा है। इस बात को कोई नहीं नकार सकता कि जो इस संसार में पैदा हुआ है, वो एक दिन यहां से चला भी जाएगा। मगर आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास उनके करीबियों को खोने के बाद इतना भी वक्त नहीं होता कि वे मातम मना सकें।

ऐसे में इन लोगों के पास मौत के बाद रोने के लिए भी कोई नहीं होता। ऐसे ही लोगों का सहारा बनकर आते हैं अंतिम सत्य से जुड़े लोग। इन लोगों को वहां बुलाया जाता है, जहां किसी का निधन हो गया हो और परिवार में उस निधन के बाद मातम मनाने वाला कोई ना हो।

ये लोग आने और फिर रोने के पैसे लेते हैं। इनके खास पैकेज होते हैं जो तभी तय किए जाते हैं। अगर यूं कहा जाए कि मौत के बाद ये लोग किराए पर मिल जाते हैं, तो भी शायद कुछ गलत नहीं होगा। ये लोग मौके पर पहुंच जाते हैं और परिवार का एक तरह से सहारा बन जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+