खाने के लिए पोती को तड़पाता था दादा, देखिए क्या हो गया लड़की का हाल

नई दिल्ली। जापान की एक लड़की ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। लड़की ने उन तस्वीरों के साथ लिखा है कि उसकी ये हालात किसी और ने नहीं बल्कि उसके दादा ने की है। दादा ने अप नी ही पोती का वो हाल किया जिसे जानकर आपका कलेजा कांप उठेगा। वो पोती को खाने के लिए तड़पाता था। उसे पेटभर खाना नहीं खाने देता और अगर वो चोरी-छुपे खाते हुए पकड़ी जाती तो उसे तब तक मारता जब तक की उसके पेट से खाना न निकल जाए।

 खाने के लिए पोती को तड़पाता था दादा

खाने के लिए पोती को तड़पाता था दादा

लड़की की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। लड़की ने लिखा है कि वो अपने ही घर में सालों तक घरेलू हिंसा की शिकार हो रही थी। उसके दादा उसे प्रताड़ित करते थे। उसे खाने के लिए नहीं दिया जाता था। उसका वजन महज 16 से 17 किलो रह गया था।

 तब तक पड़ती थी मार जब तक पेट से खाना न निकल जाए

तब तक पड़ती थी मार जब तक पेट से खाना न निकल जाए

लड़की ने लिखा है कि उसे खाना नहीं मिलता था। अगर वो चोरी-छुपे खाना खाते हुए पकड़ी जाती थी तो उसे मारा जाता था। उसे तब तक मारा जाता था, जब तक कि वो उल्टी करके पेट से खाना न निकाल दे। उसे दादा की देखभाल के लिए छोड़ा गया था, लेकिन उसी दादा ने उसे कंकाल बना दिया था।

10 साल पुरानी तस्वीर

10 साल पुरानी तस्वीर

लड़की ने अपनी ये 10 साल पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि अगर मुझे रेस्क्यू नहीं किया जाता तो मर चुकी होती। उसने लोगों ने अपील की है कि जो भी लोग इस तरह की प्रताड़ना को झेल रहे हैं, वे इसके लिए और इंतजार न करें। बिना देर किए अपनी मदद खुद करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+