जापान: महिला ने 10 साल तक फ्रिज में रखा मां का शव, बताई ये चौंकाने वाली वजह

टोक्यो। जापान (Japan) की राजधानी टोक्यो में एक बेहद ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने अपनी मां के शव (Dead Body) को एक दशक तक अपने अपार्टमेंट में एक फ्रीजर (Freezer) में छिपा कर रखा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसे डर था कि अगर उसकी मां की मौत की खबर बाहर आई तो कहीं उससे घर छीन नहीं लिया जाए।

अपनी मां को एक दशक तक फ्रीजर में छिपाकर रखा

अपनी मां को एक दशक तक फ्रीजर में छिपाकर रखा

जापानी मीडिया के मुताबिक, 48 वर्षीय युमी योशिनो को एक महिला के शव को छिपाने के शक में गिरफ्तार किया गया है। टोक्यो के एक अपार्टमेंट से बुधवार को फ्रीजर के अंदर से शव बरामद किया गया है। उसने अपनी मां को एक दशक तक फ्रीजर में छिपाकर अपने अपार्टमेंट में रखा ताकि किसी को उसकी मां की मौत का पता नहीं चले। योशिनो ने पुलिस को बताया कि वह उस घर को छोड़कर नहीं जाना चाहती है, जिसमें वह अपनी मां के साथ रहती थी।

सता रहा था ये डर

सता रहा था ये डर

स्थानीय न्यूज चैनल के मुताबिक, मौत के वक्त महिला की मां की उम्र करीब 60 वर्ष होगी। म्युनिसिपल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में स्थित अपार्टमेंट की लीज (पट्टा) मृतक महिला के नाम पर थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि किराया भुगतान नहीं करने पर योशिनो को जनवरी के मध्य में अपार्टमेंट छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था। जिसे बाद ये चौंका देने वाली घटना सामने आई।

 क्लीनर को फ्रीजर में योशिनो की मां की डेड बॉडी मिली

क्लीनर को फ्रीजर में योशिनो की मां की डेड बॉडी मिली

रिपोर्ट में कहा गया है कि सफाई के दौरान एक क्लीनर को फ्रीजर में योशिनो की मां की डेड बॉडी मिली थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑटोप्सी से महिला की मौत किस समय हुई और मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। यह पहली बार नहीं है जब फ्रीजर में अपने परिजनों के शव छुपाए रखने का मामला सामने आया है। इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+