एक बार फिर चर्चा में इंसान से कुत्ता बना शख्स! जानवर बन पहली बार टोको ने देखी बाहरी दुनिया
Japanese man who became dog: बीते दिनों जापान में एक शख्स अपने कुत्ता बनने को लेकर खूब चर्चा में रहा था। इंसान से करोड़ों रुपये खर्च कर शख्स कुत्ता बन गया था। अब खबर आ रही है कि पहली बार शख्स उस कॉस्ट्यूम में बाहर घूम भी आया।
टोको नाम के शख्स ने अपने यूट्यूबर चैनल के जरिये लोगों को बताया कि नकली कुत्ते की तरह ही वो रह रहा है। अब हाल ही में शख्स ने पहली बार अन्य जानवरों से मिलने के लिए बाहरी दुनिया में कदम रखा है।

'मैं जानवर बनना चाहता हूं'
बीते दिनों शख्स ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसके कैप्शन में लिखा था कि मैं एक जानवर बनना चाहता हूं। अब टोके ताजी हवा खाने बार निकला है और पार्क में अन्य कुत्तों से मिलने के लिए उसने घर के बाहर कदम रखा है।
'मेरा सपना पूरा हुआ'
एक बार फिर यूट्यूब के जरिये ही टोको ने लोगों को ये बताया कि उसने बाहरी दुनिया में कदम रखा। कैप्शन लिखते हुए उसने हा कि बाहर की दुनिया में कदम रखने का मेरा सपना पूरा हुआ। अपने इस अजीबोगरीब शौक के बारे में बात करते हुए टोको ने कहा कि जब मैं ये कॉस्ट्यूम पहनता हूं तो एकदम असली लगता है।
यहां देखें इंसान से कुत्ता बने शख्स का वीडियो
टोको ने छिपाई अपनी पहचान
मैंने कूली चुना, क्योंकि ये मेरी पसंदीदा ब्रीड का कुत्ता था। हालांकि, इसके बावजूद भी टोको कई बार लोगों से अपनी पहचान को छिपाए रखने की कोशिश करता है क्योंकि वो नहीं चाहता कि किसी भी कीमत पर लोग उसे जज करें। टोको ने कहा कि मैं नहीं चाहता कि किसी को भी मेरी हॉबी के बारे में पता लगे। खासतौर पर उन लोगों को, जिनके साथ मैं काम करता हूं। उन्हें लगता है कि ये बड़ा ही अजीब है कि मुझे एक कुत्ता बनना है। यही वजह है कि मैं अपना असली चेहरा नहीं दिखा सकता।












Click it and Unblock the Notifications