जापान के इंजीनियरों ने जो किया जानकार हैरान रह गए दुनियाभर के इंजीनियर
सिर्प 2 दिनों में जापान के इंजीनियरों ने 30 मीटर चौड़े गड्ढे को भरकर सबको हैरान कर दिया।
नई दिल्ली। जापान के इंजीनियरों ने बीते हफ्ते कुछ ऐसा कर दिखाया कि दुनियाभर के इंजीनियर्स हैरान रह गए। जापान के फूकुओका शहर में इंजीनियरों ने अपनी तकनीक और विज्ञान का परिचय देते हुए पिछले हफ्ते एक विशालकाय गड्ढे को सिर्फ दो दिनों में भरकर सबको हैरान कर दिया। 30मीटर चौड़े इस गड्ढे को जापान के इंजीनियरों ने दो दिनों में भरकर जबरदस्त चुस्ती-फुर्ती दिखाई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गड्ढे का आकार किसी बड़े स्विमिंग पूल के बराबर का बन गया था और इसकी गहराई भी किसी दो मंजिला इमारत के बराबर थी। इसकी वजह से शहर के यातायात में दिक्कते आ रही थी। जापान के प्रशासन ने इसे लेकर जबरदस्त तेजी दिखाई और इंजीनियरों की इस टीम तैयार कर इसे ठीक करने की योजना बनाई। गड्ढे को भरने में लगे कर्मचारियों ने दिन-रात 24 घंटे काम करने के बाद यह सफलता हासिल की है।
कर्मचारियों ने पहले पानी और गैस के पाइप और बिजली की तारों को ठीक किया। फिर सूखे सीमेंट की बोरियों से इस गड्ढे को भरा। सिर्फ 2 दिनों में उन्होंने इस विशालकाय ग़्ढे को भर दिया। जापान के इंजीनियरों के इस कारनामे को देखकर अमेरिकी इंजीनियर भी हैरान रह गए। रिपोर्ट के मुताबिक ये सड़क अब पहले से 30 गुना अधिक मजबूत बनाया गया है। शहर के मेयर सोइचिरो तकाशिमा ने लोगों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी और कहा कि इस हादसे की वजह की जांच की जाएगी। जापान के इस कारनामे के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसकी खूब तारिफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications