12 साल की उम्र में सहेली के मामा से हुआ पहली नजर का प्यार, अब उसके बच्चे को जन्म देगी ये लड़की

केप टाउन, 3 अगस्त। कहते हैं प्यार अंधा होता है, वो ना तो उम्र देखता है और ना ही मजहब। अब तो यह रिश्ता भी नहीं देखता है। जी हां, हाल ही में सामने आया एक अजीबो-गरीब मामला प्यार की एक अलग ही कहानी बयां कर रहा है। दरअसल, जैमी बोवर नाम की लड़की को अपने ही दोस्त के मामा से प्यार हो गया। हैरान करने वाली बात ये है कि दोनों के उम्र के बीच 16 साल का अंतर है, इससे भी ज्यादा चौकाने वाली बात ये है कि अब जैमी बोवर अपने ब्वॉयफ्रेंड के बच्चे की मां बनने वाली हैं। सोशल मीडिया पर जैमी बोवर के प्यार की कहानी खूब वायरल हो रही है।

12 साल की उम्र में ही हो गया था प्यार

12 साल की उम्र में ही हो गया था प्यार

जैमी बोवर और उनके पार्टनर नॉल्टे लॉरेंस इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। जैमी को 12 साल की उम्र में ही अपनी दोस्त निकिता के मामा नॉल्टे लॉरेंस से प्यार हो गया था। बात 2007 की है जब जैमी बोवर को उनकी सहेली निकिता ने उन्हें अपने घर बुलाया, वहां निकिता के मामा नॉल्टे लॉरेंस भी मौजूद थे। नॉल्टे को देखते ही जैमी को पहली नजर में ही उनसे प्यार हो गया, उस समय जैमी की उम्र सिर्फ 12 साल ही थी। हालांकि उनके बाद जैमी और नॉल्टे 10 साल तक नहीं मिले।

पहले 30 साल के शख्स से हुआ था प्यार

पहले 30 साल के शख्स से हुआ था प्यार

इस बीच जैमी बोवर को अपने से उम्र में 30 साल बड़े एक शख्स से भी प्यार हुआ लेकिन उसकी मौत हो गई। इस बीच अपनी से उम्र में दोगुने शख्स को खोने के बाद जैमी अकेली हो गई थीं। उधर, नॉल्टे लॉरेंस की भी पत्नी शादी के 5 साल बाद ही उन्हें छोड़कर चली गई। जैमी बोवर बताती हैं कि उनके और नॉल्टे की उम्र में 16 साल का अंतर है। जब नॉल्टे के माता-पिता को पता चला कि वह अपनी ही भतीजी की दोस्त को डेट कर रहे हैं, तो सभी हैरान रह गए।

2007 में मुलाकात, 2019 में प्यार का इजहार

2007 में मुलाकात, 2019 में प्यार का इजहार

2007 में हुई पहली मुलाकात में ही नॉल्टे पर लट्टू हो चुकीं जैमी की उनसे 2017 में फिर मुलाकात हुई। इस दौरान जैमी ने नॉल्टे से कहा था कि वह एक दिन उनसे शादी जरूर करेंगी। हलांकि उन दिनों नॉल्टे पहले से ही एक रिलेशनशिप में थे, उन्होंने 23 साल की जौमी की बातों का मजाक उड़कर नजरअंदाज कर दिया। अमेरिका से पढ़ाई करने वालीं जैमी जब 2019 में वापस घर पहुंची तो नॉल्टे ने उनमें दिलचस्पी दिखानी शुरू की।

जैमी के घरवालों ने क्या कहा?

जैमी के घरवालों ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर दोनों की फिर से मुलाकात हुआ और बातें होने लगीं। करीब दो साल बाद नॉल्टे ने जैमी से अपने प्यार का इजहार किया, इसमें उनकी भतीजी और जैमी की दोस्त निकिता ने मदद की। अब जैमी और नॉल्टे एक साथ रहते हैं, इतना ही नहीं दोनों का बच्चा भी इस दुनिया में आने वाला है। जैमी बताती है कि जब लोगों को उनके रिलेशनशिप के बारे में पता चला तो वह हैरान रह गए, खुद उनके परिवार को सोशल मीडिया के जरिए जैमी और नॉल्टे के रिश्ते के बारे में खबर मिली।

सोशल मीडिया पर खबर ने मचाया तहलका

सोशल मीडिया पर खबर ने मचाया तहलका

हालांकि जैमी के परिवार ने भी अब नॉल्टे को स्वीकार कर लिया है और उन्हें इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है। सोशल मीडिया पर इस अजीबो-गरीब रिलेशनशिप की खूब चर्चा हो रही है। जैमी और नॉल्टे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फोटोज में देखा जा सकता है कि ये कपल एक-दूसरे के साथ कितना खुश है। वहीं जैमी की दोस्त निकिता को भी अपनी फ्रेंड के लिए काफी अच्छा लग रहा है, वो खुश हैं कि जैमी मां बनने वाली हैं। बता दें कि वर्तमान में जैमी की उम्र 27 वर्ष और नॉल्टे 43 साल के हैं।

यह भी पढ़ें: गजब! 21 साल की लड़की को 43 साल के शख्स से हुआ प्यार, 20 वर्षीय बेटी को नहीं कोई एतराज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+