गजब! 21 साल की लड़की को 43 साल के शख्स से हुआ प्यार, 20 वर्षीय बेटी को नहीं कोई एतराज
वॉशिंगटन, 31 जुलाई। कहते हैं प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती, लेकिन जब बात जीवन साथी चुनने की आती है तो लोग हमउम्र साथी की ही तलाश करते हैं। अमेरिका के एरिजोना की रहने वाली 21 वर्षीय इयाह गिल की सोच जरा हटके हैं, उन्होंने अपना लाइफ पार्टनर उस चुना है जिसकी उम्र उनसे दोगुनी है। हैरानी की बात तो ये है कि जिस शख्स से इयाह गिल को प्यार हुआ है, उसकी 20 वर्षीय बेटी भी है। इस अजीबो-गरीब रिलेशनशिप को देख हर कोई हैरान है, यह कपल अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

अपने से दोगुनी उम्र के लड़के से हुआ प्यार
इयाह गिल अपने से 22 साल बड़े रफाल कुबुसंद को दिल दे बैठी हैं, अब दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आपको जानकर चौंक जाएंगे कि जब इयाह गिल को रफाल कुबुसंद से प्यार हुआ तो करीब 3 सप्ताह तक उन्हें अपनी ब्वॉयफ्रेंड के असली उम्र का पता ही नहीं था। जब वो रफाल को डेट करने लगीं तो पता चला कि उसकी एक 20 साल की बेटी है। हालांकि इतना सब पता चलने के बाद भी इयाह ने रफाल के साथ रहने का फैसला किया।

डेट करने के 3 हफ्ते बाद हुआ उम्र का खुलासा
इयाह के मुताबिक जब उन्हें पता चला की रफाल की बेटी सेलेन उनकी हमउम्र है तो उन्होंने उससे दोस्ती कर ली। अब दोनों बेस्ट फ्रेंड हैं और रफाल की बेटी को भी अपने पिता और इयाह के रिश्ते से कोई एतराज नहीं है। इयाह ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, इस बात का पता चलना कि रफाल की बेटी मेरी हमउम्र है, इससे मुझे जरा भी हैरानी नहीं हुई। अलग-अलग राज्यों में रहने के बाद सेलेन से मिलकर मुझे अच्छा लगा।

मंगेतर की बेटी की दोस्त हैं इयाह
इयाह ने आगे कहा, 'मैं और सेलेन अब बहुत अच्छे दोस्त हैं, वह बहुत प्यारी है। हमारे बीच ऐसी बॉन्डिंग इसलिए हैं क्योंकि शायद हम एक ही उम्र के हैं। मुझे और सेलेन को बाहर जाना शॉपिंग करना पसंद है, हम सारी चीजें एक साथ करते हैं। अब पार्लर भी एक साथ जाते हैं, बाल और नाखून भी साथ कटवाते हैं।' रफाल कुबुसंद की बेटी सेलेना ने इयाह को लेकर जो कहा वह हैरान करने वाला था।

रफाल कुबुसंद की बेटी ने क्या कहा?
सेलेना ने कहा, 'मुझे यह जानकर बिल्कुल फर्क नहीं पड़ा कि मेरे पिता और इयाह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इयाह मेरी उम्र की है उससे भी मुझे कोई परेशानी नहीं है। लोग हमेशा सोचते हैं कि मुझे अपनी पिता की मंगेतर और उनकी उम्र से दिक्कत होनी चाहिए, लेकिन मैं अपने पिता से खुश हूं। मैं और इयाह एक अच्छी दोस्त बन रही हैं।' आपको बता कि इयाह और रफाल कुबुसंद ने काफी समय डेट करने के बाद साल 2019 में सगाई कर ली थी। अब इस साल यानी 2021 में वो शादी करने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: OMG! श्रद्धा कपूर की व्हाट्सएप चैट हुई लीक, Photos देख इस वजह से भड़के फैंस












Click it and Unblock the Notifications