OMG! कुवांरी लड़कियों की हत्या कर खून से नहाती थी ये सीरियल किलर
यूरोप। खुद की जवानी बरकरार रखने के लिए कुवांरी लड़कियों के खून से नहाती थी ये महिला। जी हां, हंगरी के साम्राज्य में बाथरी परिवार से ताल्लुक रखने वाली एलिजाबेथ अपनी क्रूरता के लिए प्रसिद्ध थी। एलिजाबेथ ने 1585 से 1610 के दौरान स्लोवानिया के चास्चिस स्थित अपने महल में करीब 600 से ज्यादा लड़कियों और औरतों को मौत को घाट उतार दिया था।

इतिहास की सबसे भयानक महिला सीरियल किलर माने जानी वाली एलिजाबेथ अपनी जवानी को बरकरार रखने के लिए कुंवारी लड़कियों के खून से नहाती थी। इसके अलावा हत्या करने से पहले लड़कियों के ऊपर काफी जुल्म ढ़ाया जाता था। बर्बरता से पिटाई और शरीर के अंगों को जला या काट देना आम बात थी।
एलिजाबेथ के आतंक के करीब 25 सालों के बाद उसे 1610 में हंगरी के राजा ने गिरप्तार कर लिया और 21 अगस्त 1614 को कैद में उसकी मौत हो गई थी। एलिजाबेथ को जब गिरफ्तार किया गया था तो महल में से कई लड़कियों की विकृत लाशें और कुछ बेडिय़ों से जकड़ी जिंदा लड़कियां बरामद की गई थीं। आज एलिजाबेथ बाथरी की मौत के 400 साल पूरे हो चुके हैं।
बाथरी के जीवन पर कई किताबें लिखी जा चुकी हैं और कुछ फिल्में भी बन चुकी हैं। माना जाता है कि आयरलैंड के उपन्यासकार ब्राम स्टोकर ने बाथरी के विषय से ही प्रेरित होकर 1897 में ड्रैकुला उपन्यास लिखा था।












Click it and Unblock the Notifications