बच्चे की गर्दन से हटे सिर को जोड़ने वाले डॉक्टर ने बताया- कैसे दिया ऑपरेशन को अंजाम?

इजराइली डॉक्टरों ने एक सड़क दुर्घटना में आंतरिक सिर कटने के बाद एक बच्चे का सिर दोबारा जोड़कर चमत्कार करने जैसा काम किया है। द टाइम्स ऑफ इजराइल के अनुसार, सुलेमान हसन नाम के एक 12 वर्षीय फिलिस्तीनी बच्चे की खोपड़ी उसकी रीढ़ की हड्डी के शीर्ष कशेरुक से अलग हो गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक उसका सिर उसकी गर्दन के बेस से लगभग पूरी तरह से अलग हो गया था। बच्चे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही जिसमें वह डॉक्टरों के साथ स्वस्थ खड़ा नजर आ रहा है।

डॉक्टर ने कैसे दिया ऑपरेशन को अंजाम
पूरे ऑपरेशन की देखरेख करने वाले आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. ओहद इनाव ने एक अखबार को साक्षात्कार में बताया कि इस ऑपरेशन में 24 घंटे से अधिक लगे और कटे हिस्से में 'नई प्लेटें और फिक्सेशन' लगाने पड़े। उन्होंने कहा कि हम अपनी जानकारी और ऑपरेटिंग रूम में मौजूद आधुनिक तकनीक के चलते बच्चे को बचा पाए। उन्होंने कहा हमारी डॉक्टर की टीम ने बच्चे की जिंदगी के लिए संघर्ष किया। सर्जनों का भी कहना है कि बच्चे का ठीक होना किसी 'चमत्कार' से कम नहीं था क्योंकि उसके बचने की संभावना सिर्फ 50 प्रतिशत थी।

Israel doctor Head Surgery

डॉक्टर बोले बच्चे की हो रही निगरानी
डॉक्टर के मुताबिक 12 साल के हसन की यह सर्जरी पिछले महीने हुई थी लेकिन डॉक्टरों ने जुलाई तक इसकी नतीजे को सभी के सामने नहीं लाया। इसके पीछे वजह दी बच्चे की देखरेख और उसकी मॉनिटरिंग। हसन को हाल ही में सर्वाइकल स्प्लिंट के कारण अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के मुताबिक डॉक्टर उसकी रिकवरी पर अभी भी नजर रखेंगे। डॉ इनाव ने अखबार को बताया कि बच्चे में कोई न्यूरोलॉजिकल कमी या मोटर डिसफंक्शन नहीं है और वह सामान्य रूप से काम कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+