मौसम का हाल बता रहे एक टीवी र‍िपोर्टर को उड़ा ले गया हवा का झोंका, देख‍िए कैसे

नई द‍िल्‍ली। जब आपको हंसने का मन करता है तो आप या तो जोक पढ़ते हैं या गपशप करते हैं या फ‍िर टीवी या इंटरनेट दुनिया में कुछ ऐसा देखते हैं जो फनी हो। कई बार एंकर्स के कई हंसी ठिठोली भरे वीड‍ियो भी देखने को मिलते हैं। ज‍िसमें कभी वह बात कहते-कहते अटक जाते हैं तो कभी कुछ गलत बोल देते हैं। लेकिन कभी कभी कुछ चीजें अनायास ही हो जाती हैं। शुक्रवार सुबह आयरलैंड के लाइव टीवी पर मौसम का हाल सुना रहे ब्रॉडकॉस्‍ट स्‍पीकर डेरिक हार्टिगन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

 जब मौसम का हाल बता रहे टीवी र‍िपोर्टर को उड़ा ले गई हवा

हवा का झोंका उड़ा ले गया डेर‍िक को

डेरिक उस समय मौसम की लाइव रिपोर्टिंग कर रहे थे। जिसमें वह हवाओं के रुख की बात कर रहे थे। वह हवाओं की बात कर ही रहे थे क‍ि अचानक एक तूफानी हवा का झोंका आया और डेरिक दूसरी तरफ लुढ़क गए। तेज हवा ने उनकी छतरी को उलट द‍िया ओर उन्‍हें उल्‍टाकर कैमरे की नजर से काफी दूर उड़ा ले गया। उस समय डेरिक के एक्‍सप्रेशन देखने लायक थे।

स्‍टूड‍ियो में भी ख‍िलख‍िला उठे लोग

इतना होना था क‍ि स्‍टूडियो में बैठे लोग खूब तेजी से हंसने लगे। वेदर ब्रॉडकॉस्‍ट के र‍िप्रेजेंटेटिव डेसमंड और मार्क कैगनी के ल‍िए हंसी रोक पाना काफी मुशिकल थी। डेरिक की यह घटना सोशल मीड‍िया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है। लेकिन पहले तो वह इस घटना से घबराए नहीं और हंसते हंसते वहां दोबारा आ धमके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+