Swiggy IPL Match की खुमारी को कर रहा फील! लिफ्ट में एक साथ दिखे 5 डिलिवरी ब्वॉय, Photo Viral
IPL Match ऐसी खुमारी होती है, जिसमें अच्छे-अच्छे लोगों के सिर पर क्रिकेट का बुखार चढ़ता है और लोग इसे एंजॉय भी करते हैं। लिफ्ट में फंसे पांच स्विगी कर्मचारियों की फोटो वायरल हो रही है।

IPL Match Craze दर्शकों के साथ-साथ ऑन ड्यूटी लोगों को भी अपनी गिरफ्त में लेता है। ऑनलाइन फूड डिलिवरी करने वाली कंपनी- Swiggy के कई कर्मचारी एक लिफ्ट में फंसे दिखे।
आईपीएल मैचों के ऑनफील्ड एक्शन से इतर स्विगी कर्मचारियों के फंसने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लिफ्ट में 5 स्विगी एक्जीक्यूटिव की फोटो लोग जमकर शेयर कर रहे हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें संस्करण की शुरुआत के बाद ऑन फील्ड कई ऐसे मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। क्रिकेट प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ रहा है।
मैच के साथ खाने-पीने की लजीज चीजों को एंजॉय करने के शौकीन लोग स्विगी का धड़ल्ले से इस्तेमाल करते हैं। हाई-ऑक्टेन मैचों के दौरान स्विगी की सर्विस खूब इस्तेमाल होती है। ऐसा ही एक मोमेंट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
फोटो में 5 स्विगी डिलीवरी एक्जीक्यूटिव "आईपीएल मैच" की भीड़ के कारण लिफ्ट में फंसे दिखे। वायरल तस्वीर शुभ नाम के यूजर ने ट्विटर हैंडल- (@kadaipaneeeer) पर पोस्ट की। कैप्शन में लिखा, जिस इमारत में स्विगी पहुंची यहां IPL काफी पॉपुलर है।
नीचे देखिए सोशल मीडिया पोस्ट--
स्विगी की यह तस्वीर जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ट्विटर पर आठ लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। नेटिजन्स दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, कोई कितनी जल्दी खाना खत्म कर देता है। ये उसी अनुपात में होता है जितना आईपीएल मैच दिलचस्प होता है।
एक अन्य यूजर ने लिखा, इस ट्वीट से मुझे आज की बेंगलुरू बनाम मुंबई इंडियंस मैच की याद दिला दी।" एक और यूजर ने लिखा, Zomato को उसकी प्रतियोगिता की याद दिला सकते हैं।
बता दें कि बुधवार को गुवाहाटी में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का आठवां मैच हैं। राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच सुपर क्लैश बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुआ।
असम पहली बार आईपीएल की मेजबानी कर रहा है। राजस्थान और पंजाब में से जो भी टीम जीतेगी उसके अंक मौजूदा चैंपियन और टेबल-टॉपर गुजरात टाइटन्स के बराबर चार अंक हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications