चमत्कार! 300 फीट गहरी खाई में गिरा कपल, iphone के इस फीचर ने बचाई जान

एंजिल्स नेशनल पार्क घूमने गए क्लो फील्ड्स और उनके प्रेमी क्रिश्चियन ज़ेलडा की कार एक 300 गहरी खाई में गिर पड़ी थी।

iphone save couple life fall in 300 ft plunge in car crash in California

इस बात को मानने में कोई हर्ज नहीं है कि, तकनीक ने इंसानों के जीवन को आसान बनाया है। कई बार मुश्किलों में फंसे हुए लोगों की जान सिर्फ तकनीक के चलते ही बची है। अमेरिका में एक ऐसा ही मामला आया है। एक सड़क हादसे का शिकार हुए कपल की जान एप्पल के आईफोन 14 की वजह से बच गई। आईफोन 14 के इमरजेंसी SOS फीचर ने कपल की मदद की।

आईफोन ने भेजा मदद का मैसेज

आईफोन ने भेजा मदद का मैसेज

एंजिल्स नेशनल पार्क घूमने गए क्लो फील्ड्स और उनके प्रेमी क्रिश्चियन ज़ेलडा की कार एक 300 गहरी खाई में गिर पड़ी थी। लेकिन चमत्कारिक तौर पर उनकी जान बच गई। वे कार ने निकलकर बाहर आए। उनको हल्की चोटें आई थी। जिसके बाद क्लो ने देखा कि,उनके आईफोन ने पास के एक आईफोन पर इमरजेंसी कॉल कर मदद का नोटिफिकेशन भेज दिया।

फोन ने डिटेक्ट कर लिया कि कार का क्रैश हुआ है

फोन ने डिटेक्ट कर लिया कि कार का क्रैश हुआ है

डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे मे कपल के फोन की स्क्रीन टूट गई थी। उनके आईफोन में नेटवर्क भी चला गया। इसी बीच उनके आईफोन में मौजूद एसओएस फीचर ने डिटेक्ट कर लिया कि कार का क्रैश हुआ है। इसके बाद इस फीचर ने सैटेलाइट टेक्स्ट मैसेज भेज दिया जो एप्पल के रिले सेंटर जा पहुंचा। वहां के कर्मियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और हेलिकॉप्टर के साथ बचाव दल वहां पहुंच गया।

इमरजेंसी टीम ने किया रेस्क्यू

इमरजेंसी टीम ने किया रेस्क्यू

लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ सार्जेंट जॉन गिल्बर्ट ने कहा कि, यह कई अर्थों में एक चमत्कार है। उस विशेष क्षेत्र में सड़क के किनारे हादसे के शिकार होने वाले सभी वाहन जानलेवा साबित होते हैं। उनका दुर्घटना में बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। टीम ने हेलीकॉप्टर की मदद से कार में फंसे पति-पत्नी को निकाला गया और सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। इस मुश्किल रेस्क्यू का वीडियो भी सामने आया है।

अभी सिर्फ इन देशों में काम करता है ये फीचर

अभी सिर्फ इन देशों में काम करता है ये फीचर

लेटेस्ट आईफोन लाइनअप का हिस्सा बनाया गया इमरजेंसी SOS वाया सैटेलाइट फीचर अभी केवल अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड और UK में मिल रहा है। इसमें किसी आपात स्थिति में फोन एसओएस एप्पल के रिले सेंटर भेज देता है। जिसके बाद टीम उस लोकेशन के नजदीक मौजूद पुलिस या रेस्क्यू टीम को अलर्ट कर देती हैं।

PC: @MontroseSAR

Recommended Video

    एप्पल के नए फीचर पर शक

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+