मॉडल को चढ़ा अलग दिखने का नशा, सींग उगाने के लिए ले रही इंजेक्शन, पहले ही बिगाड़ चुकी है हुलिया

यूक्रेन, 30 अगस्त। इंस्टाग्राम या इस तरह के दूसरे पॉपुलर प्लेटफॉर्म पर फिल्टर का एडिक्शन किस कदर हो सकता है ये समझना है तो यूक्रेन की इस चर्चित मॉडल को देख लीजिए। 'सबसे बड़े गाल' वाली इस मॉडल को फिल्टर का ऐसा नशा था कि इसने सचमुच में वैसा दिखने के लिए अपने चेहरे का हुलिया ही बदलकर रख दिया। अब इस मॉडल ने एक बार फिर से अपने चेहरे के साथ ऐसा कुछ किया है जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। मॉडल अपने चेहरे पर सींग उगा रही है।

सबसे बड़े गाल के बाद अब चेहरे पर सींग

सबसे बड़े गाल के बाद अब चेहरे पर सींग

इस मॉडल का नाम अनास्तासिया पोक्रेशचुक है। इंजेक्शन के जरिए दुनिया का सबसे बड़ा गाल पाने वाली यूक्रेन की यह मॉडल अब अपने चेहरे पर सींग देखना चाहती है। इसके लिए अनास्तासिया ने फिर से एक इंजेक्शन ले रही हैं। इसका वीडियो भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें वह ऐसी दिख रही हैं जैसे उनके सींग हैं।

माथे पर निकल आए सींग जैसे उभार

माथे पर निकल आए सींग जैसे उभार

वीडियो में दिख रहा है कि अनास्तासिया का प्लास्टिक सर्जन उनके माथे में एक सीरिंज लगा रहा है। इंजेक्शन के बाद उनकी आईब्रो के ऊपर छोटे-छोटे उभार हो गए हैं। ये वैसे ही हैं जैसे सींग निकलने के पहले शुरू होते हैं। इस वीडियो को 1000 से अधिक लोगों ने पसंद किया है।

फॉलोवर्स को दी ये चेतावनी

फॉलोवर्स को दी ये चेतावनी

इसके साथ ही मॉडल ने अपने फॉलोवर्स को चेतावनी भी दी है कि अगर बाद में वे उन्हें सींग के साथ देखते हैं तो चौके नहीं। कैप्शन में साथ ही उन्होंने यूजर को ये काम खुद से न करने की चेतावनी भी दी है।

'चेहरा बिगाड़ने' का लेती है स्पेशल ट्रीटमेंट

'चेहरा बिगाड़ने' का लेती है स्पेशल ट्रीटमेंट

अनास्तासिया ने लिखा "यदि आप आज मुझे सींगों के साथ देखते हैं तो डरिए नहीं, यह शाम तक अपने आप खत्म हो जाएगा।" साथ ही उन्होंने लिखा "अपने माथे पर बोटॉक्स कराते हुए - इसे आप खुद से न करें।" अनास्तासिया ने आगे लिखा "रोमन दुनिया का सबसे अच्छा डॉक्टर है उसे हमेशा पता होता है कि जब मैं मुश्किल में घिरती हूं तो उसे क्या करना चाहिए।"

सोशल मीडिया पर यूजर दे रहे नसीहत

सोशल मीडिया पर यूजर दे रहे नसीहत

अपने चेहरे के नए बोटॉक्स की जानकारी देने के बाद एक बार फिर से उनके फॉलोवर्स हैरान हैं। कई उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा "आपके गालों के बाद अब आपकी सींग देखकर कोई हैरान नहीं होगा।" एक दूसरे यूजर ने लिखा आपके माथे को क्या हुआ और वे इसे ठीक क्यों कर रहे हैं? क्या ये पहले गलत नहीं लगा था?

बहरहाल प्रशंसक या फिर सोशल मीडिया यूजर चाहे जो कहें ऐसा लगता है कि अनास्तासिया प्लास्टिक इंजेक्शन और कॉस्मेटिक से बदले हुए अपने लुक को खूब एनज्वॉय कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+