खेत में मदहोश पड़े प्रेमी जोड़े के प्राइवेट पार्ट पर कीड़े ने काटा

Insect
जबलपुर। इस खबर की हेडिंग पढ़ने के बाद आप हंसे होंगे, और शायद आप इसे मजाक समझ रहे होंगे। लेकिन यह खबर एकदम सच है और इस समय युवक और युवती की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। प्रार्थना करिये कि दोनों जल्‍द स्‍वस्‍थ्‍य हो जायें।

हुआ यूं कि मध्‍य प्रदेश के जबलपुर के कसही गांव में प्रेमी युगल बृजेश और बबली (नाम बदला हुआ) एक दूसरे से प्रेम करते हैं। दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन घर वाले शादी के लिये तैयार नहीं हैं।

लिहाजा बृजेश और बबली दोनों ने फैसला किया कि अब वो घर वालों के खिलाफ जाकर शादी करेंगे। दोनों ने घर से भागने की ठान ली और बुधवार की रात दोनों घर से निकल गये। दोनों अपने-अपने घर से निकले और पास के खेत में मिले।

उसी दौरान दोनों एक दूसरे से लिपट गये और दोनों का प्‍यार अपने चरम पर पहुंच गया। उन्‍हें यह तक ध्‍यान नहीं रहा कि जिस जगह पर वो यौन संबंध स्‍थापित कर रहे हैं, वहां सांप-बिच्‍छू भी हो सकते हैं। खेत में अर्द्धनग्‍न अवस्‍था में एक दूसरे में मदहोश इस प्रेमी जोड़े का प्‍यार का सुरूर तब टूटा जब कुछ जहरीले कीड़ों के झुंड ने दोनों के प्राइवेट पार्ट्स पर हमला बोल दिया। सिर्फ प्राइवेट पार्ट्स ही नहीं, बल्कि हाथों और पैरों पर भी कीड़ों ने काटा, जिस वजह से उनके शरीर पर ददोरे पड़ गये। लड़की का शरीर तो नीला पड़ने लगा।

लड़की और लड़का दोनों ही बड़ी मुश्किल से अपने अंग पर चिपके कीड़े को छुड़ा पाये। लड़की बेहोश हो गई। तभी बृजेश उसे गांव के स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पर ले गया, जहां डॉक्‍टर ने जबलपुर के विक्‍टोरिया अस्‍पताल रिफर कर दिया। डॉक्‍टरों ने ट्रीटमेंट करके दोनों का ट्रीटमेंट करके जहर तो निकाल दिया है। बृजेश की हालत स्थिर है, जबकि बबली की हालत गंभीर बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+