VIRAL VIDEO: नेल पॉलिश लेकर बैठी बच्ची, फिर करने लगी मुर्गे का श्रृंगार
Viral chicken and kid video: बच्चे भगवान का रूप होते हैं और ये बात सच भी है। कई बार बच्चे कुछ ऐसा करते हैं, जिसे देख कर किसी की भी हंसी छूट जाए। हाल ही में एक छोटी सी बच्ची मुर्गा के साथ खेलती दिख रही है। इसके बाद बच्ची ने मुर्गा का मेकअप करना ही शुरू कर दिया।
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें छोटी बच्ची मुर्गा को नेल पॉलिश लगाती दिख रही है। हैरानी की बात है कि मुर्गा बड़े प्यार से अपना मेकअप भी करने दे रहा है। वीडियो देखकर आपका भी प्यार उमड़ आएगा।

वायरल वीडियो को Figen नाम के यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में एक छोटी सी बच्ची मुर्गे के नाखूनों पर नेल पॉलिश लगाती दिख रही है। बच्ची जितने प्यार से मुर्गे का श्रृंगार कर रही है, वो काबिलेतारीफ है। आमतौर पर जानवर इंसानों से डरते हैं लेकिन बच्ची के पास ये मुर्गा कितना सुरक्षित महसूस कर रहा है, ये वीडियो में साफ नजर आ रहा है।
कहते हैं बच्चे और जानवर बेहद मासूम होते हैं। यही कारण है कि दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह समझते भी हैं। जानवरों को भी पता चल जाता है कि बच्चों की नीयत कितनी साफ होती है। ऐसे में नेल पॉलिश लिए इस बच्ची के सामने भी मुर्गा काफी आराम से बैठा हुआ है औऱ उसे अपने नाखूनों में पॉलिश लगाने दे रहा है।
यहां देखें बच्ची और मुर्गे का वीडियो...
वीडियो को 30 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। एक यूजर ने कहा कि मानवता एक भाषा है, जो ना सिर्फ इंसानों के लिए बल्कि अन्य प्रजातियों के लिए भी है। हर प्रजाति प्यार की भाषा को समझती है औऱ इसे अपनाती है। कई लोगों ने वीडियो को क्यूट बताया है। एक यूजर ने कहा कि ये मेरा फेवरेट वीडियो है, धन्यवाद।












Click it and Unblock the Notifications