पति के पास जाने के लिए फूट-फूटकर रोई मासूम बच्ची, यूजर्स दबाकर शेयर कर रहे हैं Video

नई दिल्ली। बच्चे अपनी मासूमियत से किसी का भी दिल जीत लेते हैं, कई बार उनकी नासमझी बड़ों को भी पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देती है। ऐसी ही एक मासूम बच्ची का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है, जिसके बातें सुनकर आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में दिखाई दे रही बच्ची अपने पति के पास जाने के लिए फूट-फूटकर रो रही है, वहीं घर की महिलाएं उसे समझाती हैं कि बच्चों के पति नहीं होते।

Recommended Video

    Viral Video: बच्ची ने रोते हुए पूछा- कहां है मेरा पति ? Viral हो गया Video । वनइंडिया हिंदी
    वायरल हुआ पति के लिए रोती बच्ची का वीडियो

    वायरल हुआ पति के लिए रोती बच्ची का वीडियो

    56 सेकंड के इस वायरल क्लिप ने सोशल मीडिया पर दर्शकों का दिल जीत लिया है। बच्ची की मासूमियत देख आप भी खुद को उससे प्यार करने से नहीं रोक सकते। वीडियो के कमेंट बॉक्स में यूजर्स मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं, साथ ही बच्ची के लिए अपना प्यार भी लुटा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक व्यूज और 300 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इतना ही नहीं बच्ची के वीडियो को लोग दबाकर री-ट्वीट भी मार रहे हैं।

    वीडियो में क्या कहती है बच्ची?

    वीडियो में क्या कहती है बच्ची?

    वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि 3 से 4 साल की एक बच्ची चश्मे के साथ खेलते हुए खूब रो रही है। वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि बच्ची रो-रोकर अपने पति के पास जाने की जिद कर रही है। घर की महिलाओं के पूछने पर बच्ची बोलती हैं, 'पति के पास जाना है।' जब महिला पूछती है पति कौन होता है तो बच्ची जवाब में कहती है 'मामा।'

    'मेरा पति कौन है?'

    'मेरा पति कौन है?'

    बच्ची के मुंह से ऐसी बातें सुन घर के अन्य सदस्य हंसने लगते हैं। इस बीच वीडियो रिकॉर्ड कर रही महिला बच्ची से कहती है कि मामा पति नहीं होता। महिला ने कहा, मामा मामी के पति हैं, पापा मम्मी के पति है, नाना नानी के पति हैं, समझे। इस पर बच्ची रोते हुए कहती है, मेरा पति कौन है? बच्ची की ये बात सुन सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। फिर महिला कहती है, 'वो कहीं खेल रहा होगा, अभी नहीं मिलेगा वो।'

    पति-पति कहते हुए रोई बच्ची

    पति-पति कहते हुए रोई बच्ची

    वीडियो में आगे बच्ची को कहते सुना जा सकता है कि मेरा पता कहां चला गया। इतना कहने के बाद वह फिर रोने लगती है। महिला फिर समझाने की कोशिश करती है और कहती है, बच्चों के पति नहीं होते, वो जब बड़े हो जाते हैं तब पति होते हैं। बच्चों के भाई-बहन होते हैं सिर्फ। महिला की इन बातों को सुन बच्ची जोर-जोर से पति-पति कहते हुए रोने लगती है। इस वीडियो को ट्विटर यूजर विजय कुमार ने शेयर किया है, उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ये बच्चे भी ना... कौन समझाए इनको...।'

    यह भी पढ़ें: सोनू सूद से लगाई थी बंदर पकड़ने की गुहार, एक्टर ने Video शेयर कर कहा- 'लो पकड़ लिया, अब बोलो'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+