VIDEO: 600 किलो की गाय को केबल से बांधकर पहाड़ के ऊपर उड़ा हेलीकॉप्टर, देखने वाले रह गए हैरान

नई दिल्ली, 30 अगस्त: आमतौर पर पहाड़ी इलाकों में जब भी कोई भारी सामान पहुंचाना रहता है, तो हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल होता है। कई बार जब सामान ज्यादा बड़ा होता है, तो उसे हेलीकॉप्टर के साथ बांधकर एयरलिफ्ट किया जाता है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा। जिसमें एक गाय को केबल से बांधकर हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। वैसे तो ये वीडियो रोमांचक है, लेकिन लोग लगातार यही सवाल पूछ रहे कि आखिर ऐसा क्यों किया गया। (वीडियो-नीचे)

स्विट्जरलैंड की घटना

स्विट्जरलैंड की घटना

वायरल हो रहा वीडियो स्विट्जरलैंड के पहाड़ी इलाके क्लाउसनपास का है। वहां पर हर साल की तरह इस बार भी वार्षिक मवेशी परेड का आयोजन किया गया था। जिसमें कई गाय गंभीर रूप से घायल हो गईं। आमतौर पर लोग वहां पर जानवरों के साथ पैदल चलकर पहुंचते हैं, लेकिन ये गाय इतनी दूरी तय करने की हालत में नहीं थी। वहीं जब स्थानीय पशु चिकित्सकों ने भी उसकी जांच की, तो उन्होंने भी तुरंत उसे पशु अस्पताल भेजने की बात कही।

सुरक्षित पहुंची नीचे

सुरक्षित पहुंची नीचे

इसके बाद हेलीकॉप्टर की मदद से गाय को रेस्क्यू करने का फैसला किया गया। कुछ देर बाद एक टीम वहां पर पहुंची और उसने एक-एक करके गायों को केबल से मजबूती से बांध दिया, ताकि उनको कोई दिक्कत ना हो। इसके बाद उच्च क्षमता वाला हेलीकॉप्टर वहां पर पहुंचा और उसने गाय के साथ उड़ान भरी। उस दौरान बहुत से लोगों ने वीडियो बनाया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ देर की उड़ान के बाद गाय को सुरक्षित तरीके से नीचे पहुंचा दिया गया।

कार का पहुंचना मुश्किल

कार का पहुंचना मुश्किल

मामले में किसान जोनास अर्नोल्ड ने कहा कि हेलीकॉप्टर परिवहन का एक कारण ये है कि आप कार से कुछ चरागाहों तक नहीं पहुंच सकते हैं। वहीं दूसरा ये है कि जब गाय घायल हो जाती हैं, तो उनका पहाड़ से नीचे उतरना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि अगर गाय बोल सकती तो मैं उससे पूछता कि उड़ान कैसी रही। अर्नोल्ड के मुताबिक ये केवल एक छोटी शांत उड़ान थी। उन्होंने उड़ान भरने वाली गाय और अन्य गायों में कोई अंतर नहीं देखा।

दूसरे परेड की तैयारी

दूसरे परेड की तैयारी

किसान के मुताबिक अब मवेशियों का समूह आल्प्स के एक गांव उर्नरबोडेन गांव जाएगा, वहां पर भी वार्षिक पशु परेड होती है। क्लाउसनपास में जो गाय घायल हुई थीं, उनको तो एयरलिफ्ट कर लिया गया, लेकिन जो सही हैं उन्होंने पहाड़ पर खुद अपना रास्ता बना लिया है।

600 से ज्यादा वजन

वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं। कुछ लोग तो गाय का रेस्क्यू ऑपरेशन देख हैरान रह गए, क्योंकि एक गाय का वजन 1300 पाउंड यानि 600 किलोग्राम के आसपास होता है। एक शख्स ने मजाक में लिखा कि गाय को चांद के ऊपर होना चाहिए, जबकि दूसरे शख्स ने कमेंट किया कि ये एक रोमांचक वीडियो है। गाय को भी इसमें मजा आएगा। मैं उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं, ताकि वो फिर से दौड़ सके।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+