हॉस्पिटल के बेड पर था 85 साल का बॉयफ्रेंड, वसीयत में ऐसा क्या मिला की डांस करने लगी 22 साल की गर्लफ्रेंड
Model Bronwin Aurora: इसे सच्ची मोहब्बत कहें या फिर अफसाना... 85 साल के बुजुर्ग और 22 साल की गर्लफ्रेंड की प्रेम कहानी चर्चाओं में है। हालांकि, यहां बात सिर्फ प्यार मोहब्बत की ही नहीं। बल्कि, बुजुर्ग बॉयफ्रेंड की वसीयत से भी जुड़ी हुई है। अब 22 साल की इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अस्पताल में भर्ती अपने बुजुर्ग बॉयफ्रेंड के सामने डांस करती नजर आ रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की का नाम ब्रॉनविन ऑरोरा है और वो कनाडा के टोरंटो की रहने वाली है। OnlyFans मॉडल ब्रॉनबिन ऑरोरा टिकटॉक पर काफी पॉपुलर है। हाल ही में ब्रॉनविन ऑरोरा का अस्पताल में भर्ती अपने बुजुर्ग बॉयफ्रेंड के सामने डांस करते हुए वीडियो सामने आया था, जिसके बाद से वो सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई। सोशल मीडिया यूजर्स अब ब्रॉनविन की ऐसी हरकत को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इतना ही नहीं, यूजर्स ने ब्रॉनविन की इस हरकत को बुजुर्ग प्रेमी के प्रति बुरा बर्ताव करार दिया है। खबर के मुताबिक, 22 साल की इन्फ्लुएंसर ब्रॉनविन ऑरोरा ने टिकटॉक पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'लोगों, मुझे वसीयत में हिस्सा मिला, क्या मुझे मशीनें बंद कर देनी चाहिए?' libsoftiktok नाम के एक्स प्लेटफॉर्म से शेयर हुए इस वीडियो में आप देख सकते है कि ब्रॉनविन अस्पताल के बेड के पास डांस करती हुई दिख रही हैं।
जबकि, उनका 85 साल का बॉयफ्रेंड बीमार है और कई मेडिकल डिवाइस से जुड़ा हुआ है। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, ब्रॉनविन ने अस्पताल से एक और वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड के हाथ को चूमने के बाद अचानक से कूदकर 'कीप अप' गाने पर डांस करने लगीं थी। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोग नाराज हो गए और इसे बेहूदी और अनुचित बताया।
खबर के मुताबिक, ब्रॉनविन ऑरोरा अपनी उम्र से बड़े बॉयफ्रेंड के साथ अपने रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। वह कहती है कि 'उम्र सिर्फ़ एक नंबर है'। हालांकि, उनके 85 वर्षीय बॉयफ्रेंड उनके साथ आमतौर पर ऐसे वीडियो का हिस्सा बनते है, जो उनके अनोखे बंधन को उजागर करते हैं। वहीं, अब उनके इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़के हुए है।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर लिखा, 'सुझाव दिया कि ऑरोरा को तुरंत वसीयत से हटा दिया जाना चाहिए।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'सोशल मीडिया ने एक पूरी पीढ़ी को बर्बाद कर दिया है।' वहीं, कई अन्य लोगों ने दुख और अविश्वास व्यक्त किया, उसके कार्यों को "बेशर्म" करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications