ISRO प्रमुख एस सोमनाथ ने की 'इंडिगो' की यात्रा, लोग बोले- 'जमीन से जुड़ा इंसान'
S Somnath Video: इसरो ने चंद्रयान 3 को चांद पर पहुंचाकर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान 3 की सफलता के बाद हर कोई इसरो के वैज्ञानिकों की मेहनत और उनकी लगन को सलाम कर रहा है। इस बीच इसरो चीफ एस सोमनाथ का वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें इंडिगो एयरलाइन्स उन्हें सम्मानित करती नजर आ रही है।
यात्रियों के साथ नजर आए सोमनाथ
वायरल वीडियो एस सोमनाथ का है, जिसमें वे अन्य यात्रियों के साथ विमान में बैठे हुए हैं। इस बीच विमान की एक एयर हॉस्टेस उन्हें अन्य लोगों से परिचित करवाती दिख रही है। वो बताती है कि किस तरह चंद्रयान 3 मिशन की सफलता के पीछे इसरो के इन वैज्ञानिकों की मेहनत है। इसके बाद वो एस सोमनाथ का नाम लेती है।

वायरल हो रहा वीडियो
फिर एयर हॉस्टेस उन्हें सम्मान देती है और आस-पास बैठे यात्री तालियां बजाने लगते हैं। फिर विमान के कुछ अन्य सदस्य भी इसरो चीफ के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। पूजा शाह नाम की केबिन क्रू अनाउंसमेंट करते हुए कहती है कि मैं आपको मिलवाना चाहती हूं इसको के प्रमुख एस सोमनाथ से। हम आपको यहां देखकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं सर।
इंडिगो ने किया सम्मानित
फिर एस सोमनाथ के सम्मान ने अन्य केबिन सदस्य वहां आकर उन्हें खाना पीना सर्व करते हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि मिस्टर एस सोमनाथ। इसरो के अध्यक्ष। देश की हीरो को फ्लाइट का सफर करवाकर हमें हमेशा ही गौरवान्वित महसूस होता है।
लोग बोले- 'जमीन से जुड़ा इंसान'
वीडियो देखने के बाद लोग तुरंत इसपर अपने रिएक्शन देने लगते हैं। एक यूजर ने कहा कि ये गौरव का क्षण है। वहीं एक और ने कहा कि एयरहॉस्टेस काफी लकी है, जिन्हें इसरो के चेयरमैन को यात्रियों से परिचित करवाने का मौका मिला। एक ने कहा कि इंडिगो की फ्लाइट में कितनी बड़ी हस्ती। एक और यात्री ने कहा कि एस सोमनाथ कितने डाउन टू अर्थ इंसान हैं।
यहां देखें एस सोमनाथ का वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications