रातोंरात करोड़पति बना ये इंडियन, 12 करोड़ की जीती लॉटरी

श्रीराज जब नींद से जागे तो वो करोड़पति बन चुके थे। उन्होंने 12,71,70,000 की लॉटरी जीत ली थी।

नई दिल्ली। किस्मत कब किस पर मेहरबान हो ये कोई नहीं कह सकता है। किसकी किस्मत में क्या लिखा है इसकी भविष्यवाणी भी नहीं की जा सकती है। अबू धाबी के रहने वाले 33 साल के प्रवासी के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। 33 साल के श्रीराज कृष्णन की किस्मत उस वक्त खुल गई जब उसके नाम की 12 करोड़ रुपए की लॉटरी लगी।

 Indian wins lottery worth more than Rs 12 crore in UAE

केरल के रहने वाली 33 साल के श्रीराज अबू धाबी में रहते है। श्रीराज रातों-रात की करोड़पति बन गए जब उसकी 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की लॉटरी निकली। अबू धाबी में बिग टिकट ड्रा की जब घोषणा हुई तो श्रीराज की खुशी का ठिकाना नहीं रहाष श्रीराज ने करीब 12,71,70,000 की लॉटरी जीती।

श्रीराज ने कहा कि उन्हें जब मुझे बिग टिकट से फोन आया तो एक मिनट के लिए मुझे कुछ समझ नहीं आया। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास नहीं कर रहा था कि कि मैं रातों-रात करोड़पति बन गया हूं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीराज खलीज टाइम्स ने शिपिंग कोर्डिनेटर का काम करते है। श्रीराज ने 44698 नबंर का लॉटरी टिकट खरीदा। श्रीराज अक्सर लॉटरी खरीदा करते थे। लेकिन हर बार उसे निराशा हाथ लगती थी. इस बार भी उसे यहीं उम्मीद थी, लेकिन इस बार किस्मत श्रीराज पर मेहबान हुई और रातों-रात वो करोड़पति बन गए। लॉटरी जीतने के बाद श्रीराज ने कहा कि उसकी पहली प्राथमिकता भारत में घर का कर्ज चुकाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+