VIDEO:देखिए देसी दुल्हन का विदेशी डांस, 4 दिन में 32 लाख लोगों ने देखा वीडियो

देसी दुल्हन का विदेशी डांस हुआ सोशल मीडिया पर वायरल,4 दिनों में 32 लाख लोगों ने देखा शादी में दुल्हन के डांस का ये वीडियो।

नई दिल्ली। शादी में हर लड़की का ख्वाहिश होती है कि उसकी शादी यादगार हो। लोग सालों-साल तक उसकी शादी को याद रखें। इसके लिए वो कुछ हटकर करने की कोशिश करती है। कोई बुलेट पर सवार होकर आती है तो कोई डांस करते हुए एंट्री करती है, लेकिन इस बार जिस दुल्हन का वीडियो वायरल हुआ है उसने इन सबसे हटकर कुछ नया किया है।

 Indian Bride dancing in her own wedding will give you some wedding goals! Watch video of Desi girl in Videshi song

सोशल वीडियो प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब पर इस दुल्हन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महज 4 दिनों के भीतर 32 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देखा है। वीडियो में दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ डांस कर रही है। शादी में दुल्हन की तैयारी भी इस वीडियो में देखने को मिल रही है।

वीडियो में दुल्हन अमीषा भारद्वाज अपनी तीन सहेलियों के साथ डांस नंबर करती हुई दिख रही है। यहां तक की अमीषा अपने मेकअप के वक्त भी गाना गाती है और वेस्टर्न गाने पर थिरकती है। अपने हाथों में अपनी शादी का जोड़ा लेकर अमीषा सहेलियों के साथ खूब ठुमके लगाती है। दुल्हन और उसकी दोस्त कैजुअल कपड़ों में स्पेशल परफॉरमेंस के दौरान डांस करती हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग का वीडियो फेसबुक पर CoolBluez Photography पेज से अपलोड किया गया। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। देखिए देसी दुल्हन का ये विदेशी ठुमका...

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+