Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हमें पता था पाकिस्तान...लेस्बियन कपल के ब्रेकअप से फूटा भारतीयों का गुस्सा, कैसे टूटा 5 सालों का रिश्ता?

India Pakistan-Lesbian Couple: भारत-पाकिस्तान का एक लेस्बियन कपल जबरदस्त सुर्खियों में है। अंजलि चक्रा और सूफी को लेकर खबरें आईं कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। दोनों ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में ये खबर फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं थी।

चर्चा में ये लेस्बियन कपल
अंजलि चक्रा और सूफी सोशल मीडिया पर ढेरों तस्वीरें शेयर करते रहे हैं। अगर इसे कपल गोल्स देना कहा जाए तो कुछ भी गलत नहीं होगा क्योंकि फैंस दोनों को ही काफी पसंद करते हैं। मगर जब दोनों के ब्रेकअप की खबरों का लोगों को पता चला तो वे गुस्से से आग बबूला हो गए। क्यों... चलिये जानते हैं।

India Pakistan lesbian couple breakup story

क्यों गुस्से से लाल-पीले हुए लोग?
दरअसल, सूफी एक पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर हैं और अंजलि भारतीय। अंजलि ने जब ब्रेकअप की खबरों के बारे में फैंस को बताया तो वे काफी हैरान रह गए। अंजलि ने बताया कि उन्हें धोखा मिला है। ऐसे में धोखे की बात सुन फैंस से रहा नहीं गया और उन्होंने देखते ही देखते सूफी को लताड़ लगानी शुरू कर दी।

पाकिस्तानियों पर भड़के लोग
हर कोई यही कह रहा था कि बोला था पाकिस्तानियों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। और तो और... कई लोग तो सूफी को पीके फिल्म के सरफराज से कंपेयर करने लगे। लोगों का कहना था कि बोला था... सरफराज धोखा देगा। बस यहां ये सूफी बनकर आ गया। वहीं कई लोग ये भी कहने लगे कि क्या लेस्बियन्स में भी लव जिहाद होता है?

क्यों अलग हुए अंजलि-सूफी?
दरअसल, सूफी से अलग होने के बाद अंजलि ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया और अंजलि पर बेवफाई के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वो और सूफी पिछले पांच सालों से रिलेशनशिप में हैं। उनकी जोड़ी को लोगों से खूब प्यार मिला है। वे आगे कहती हैं कि उस प्यार के साथ वे दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं।

अंजलि ने आगे अपनी बात जारी रखते हुए सूफी पर बेवफाई के आरोप लगाते हुए कहा कि यही कारण है कि वे दोनों अलग हो रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+