Video: दुल्हन की देख खूबसूरती देख फिदा हुई लेडी सिंगर, ड्रेस पर ही दे दिया ऑटोग्राफ

लेडी सिंगर का एक नई नवेली दुल्हन की ड्रेस पर ऑटोग्राफ खूब पसंद किया जा रहा है। ये वीडियो उस वक्त शूट किया गया जब नव-विवाहित जोड़ा

Adele autograph on newly-married bride

फेमस सिंगर एडेल (Adele) के एक शो का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक नवविवाहित जोड़े के रिक्वेस्ट पर अनोखा ऑटोग्राफ दे रही हैं। दरअसल, कार्यक्रम में दुल्हन के अनुरोध पर एडेल ने उसके शादी के जोड़े पर ऑटोग्राफ दे दिया। ये नव विवाहित जोड़ा अपनी शादी के ठीक बाद एडेल के संगीत कार्यक्रम के एंज्वॉय करने पहुंचा था।

इंटाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कपल ने एडेल के साथ फैन मूमेंट शेयर किया है। गायक ने दुल्हन के गाउन पर हस्ताक्षर किए। जिसके बाद दुल्हन के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वो क्षण उसके लिए बेहद खास था, उत्साह में दुल्हन ने अपने पति को गालों को चूम लिया। कार्यक्रम के बाद इस खूबसूरत पत को दुल्हन ने इंटरनेट पर शेयर किया।

वीडियो क्लिप की शुरुआत में सिंगर एडेल को नव विवाहित जोड़े के पास से गुजरते देखा जा सकता है। अपने करीब पाकर दुल्हन एडेल से ऑटोग्राफ का अनुरोध करती है। हालांकि एक पल के लिए लगा कि एडेल उनसे नोटिस नहीं कर पाईं और वो अगले निकलने वाली हैं, तभी दुल्हन ने तेज आवाज लगाई और अपने फैंस की कद्र करते हुए सिंगर ने दुल्हन से हाथ मिलाया। इसके बाद उसके पोशाक पर ऑटोग्राफ दिया। वीडियो में एडेल नव विवाहित जोड़े से पूंछती हैं कि कि क्या उन्होंने शादी कर ली है? इस पर जवाब देते हुए दुल्हे ने कहा कि दोनों की हाल ही में शादी हुई है।

इसके बाद एडेल ने दूल्हे से पेन ली और दुल्हन की पोशाक पर ऑटोग्राफ दिया। इसके बाद वो हॉल में आगे बढ़ गईं। इस बीच, दूल्हा और दुल्हन अपने साथ हुई घटना के बाद खुशी से झूम उठे। दुल्हन की ओर से इंस्टा पर शेयर किया गया ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही कमेंट में नव विवाहित जोड़े को खूब बधाईयां मिल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+