गूगल मैप की वजह से हुआ पति-पत्नी का तलाक, ऐप ने ऐसे खोला 2013 का 'कांड'

आमतौर पर लोग गूगल मैप का इस्तेमाल रास्ते को खोजने के लिए करते हैं, लेकिन हाल ही में इसने एक शख्स की जिंदगी बदल दी। उसने मैप के जरिए पत्नी की बेवफाई का पता लगा लिया और फिर उसे तलाक दे दिया।

दरअसल गूगल मैप में एक फीचर होता है, जिसमें आप जूम करके रास्तों की फोटो देख सकते हैं। हाल ही में पेरू के रहने वाले शख्स ने भी इसका इस्तेमाल किया। जब उसने जूम किया, तो पता चला कि उसकी पत्नी उसे धोखा दे रही।

google map

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शख्स ने पेरू की राजधानी लीमा की एक सड़क की फोटो जूम की थी। जब उसने ध्यान से देखा तो उसके होश उड़ गए। उसकी पत्नी एक दूसरे शख्स के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही थी। उसने तुरंत उसके कपड़े भी पहचान लिए, जिसके बाद जमकर बवाल हुआ।

हैरानी की बात ये है कि गूगल के कैमरा ने मैपिंग के लिए उस सड़क की तस्वीर 2013 में ली थी। उस वक्त शख्स की पत्नी अपने प्रेमी से मिलने गई थी। वो एक बेंच पर बैठी थी, जबकि प्रेमी उसकी गोद में सिर रखे हुए था।

शख्स के मुताबिक वो किसी काम के लिए उस सड़क को जूम कर रहा था। तभी उसकी नजर महिला के पकड़ों पर पड़ी। उसको ऐहसास हुआ कि वैसे कपड़े उसकी पत्नी भी पहनती थी, ऐसे में वो और ज्यादा जूम करता रहा। इस वजह से उसकी सच्चाई सामने आ गई।

शख्स के मुताबिक गूगल कैमरा ने 2013 की फोटो को मैप पर अपलोड किया था, जो अब तक उस पर पड़ी है। वो इतने सालों से शख्स को धोखा दे रही थी, लेकिन उसे भनक नहीं लगी। हालांकि अब सबूत हाथ लगने पर महिला ने भी अपनी गलती मान ली। साथ ही दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।

कई देशों में है इजाजत
गूगल मैप में जूम करने पर सड़क की फोटो आ जाती है, लेकिन ये फीचर कुछ चुनिंदा देशों में है। ज्यादातर देशों ने प्राइवेसी की वजह से इस पर प्रतिबंध लगा रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+