पत्नी से छिपाकर बना रियल लाइफ 'विक्की डोनर', एक गलती से खुला राज तो आ गया भूचाल
नई

शख्स ने शेयर की अपनी कहानी
अपने स्पर्म डोनर होने की बात पत्नी से छिपाना शख्स को महंगा पड़ गया। उस शख्स ने अब अपनी कहानी रेडिट पोस्ट पर शेयर की है जो वायरल हो गई है।
पोस्ट में शख्स ने लिखा है कि वह और उसकी पत्नी कॉलेज के आखिरी साल में थे जब उसने कुछ एक्स्ट्रा पैसे कमाने के लिए पहली बार अपना स्पर्म दान किया था। युवक की शादी को 6 साल हो चुके हैं और उनका एक बच्चा भी है। शख्स ने लिखा है कि उसने अपने पार्टनर से शादी करने के पहले पुराने दिनों में अपने एक सहपाठी को स्पर्म दान किया था।

शादी के बाद फिर करने लगा स्पर्म डोनेट
पोस्ट में उसने लिखा है "मैं जब स्पर्म डोनर बना उन दिनों कॉलेज में था। प्रमुख रूस से मैने ऐसा कुछ पैसे कमाने के लिए किया था और मैं सोचता था मैं उन लोगों की मदद कर रहा हूं जो बच्चा चाहते हैं लेकिन किसी वजह से ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।
उसने आगे लिखा कि शादी के बाद स्पर्म दान करना बंद कर दिया लेकिन कुछ साल पहले आर्थिक तंगी से जूझने पर फिर से इसे शुरू कर दिया। लेकिन इस बार भी उसने पत्नी से ये बात छिपाए रखी।

हैंगआउट में पत्नी के सामने खुला राज
आखिर बात कब तक छिपती और एक दिन ऐसा भी आया जब दोस्तों के साथ हैंगआउट के दौरान उसकी पत्नी के सामने इस बात का खुलासा हो गया। पोस्ट में लिखा गया है "पत्नी मेरी अपेक्षा से अधिक हैरान थी। वह इस खबर के बाद हिल चुकी थी।
शख्स ने अपनी पत्नी को इस बात को लेकर आश्वस्त करने की कोशिश की कि उन दोनों के अलावा उसका कोई और बच्चा नहीं है। लेकिन वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही थी।

पत्नी ने मांगा तलाक
पत्नी आखिर इस बात को स्वीकार नहीं कर पाई कि उसके अपने बच्चों के अलावा भी उसके पति के बच्चे हैं और अब उसने पति से तलाक मांगा है। दोनों अपने बच्चों को उनके दादा-दादी के पास भेजने की योजना बना रहे हं ताकि जिंदगी के अगले कदम के बारे में फैसला ले सकें।












Click it and Unblock the Notifications