फिशिंग का मजा ले रही फैमिली पर भूखी शार्क ने किया हमला, दांतों से चबा ली पूरी बोट
फिशिंग का मजा ले रही फैमिली पर भूखी शार्क ने किया हमला, दांतों से चबा ली पूरी बोट
नई दिल्ली। समुद्री दुनिया दूर से जितनी सुंदर दिखती है, भीतर से उतनी ही खतरनाक है। समुद्र की खूबसूरती जितना आपको आकर्षिक करती है उसके खतरनाक जीव आपको उतना ही डराते हैं। ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले डेविड और उनकी फैमिली के साथ हुआ। गुड फ्राइडे की छुट्टी पर ये परिवार फिशिंग का मजा लेने के लिए समंदर में गए थे, लेकिन उनके लिए ये फैमिली टाइम अब तक का सबसे डरावना पल रहा है।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले डेविड और उसकी पत्नी कुन्या और बेटे शेल्बे छुट्टी के दिन समुद्र में मछली पकड़ने उतरे थे। तीनों मौज मस्ती और फैमिली टाइम बिताने समुद्र में पहुंचे थे, लेकिन उनका ये वक्त बेहद डरावना साबित हो गया। वो लोग फिशिंग में बिजी थे और उन्हें पता भी नहीं चला कि मौत उनका पीछा कर रही है। उनके पीछे एक भूखी शार्क पड़ गई। शार्क 1 घंटे कर उनका पीछा करती रही। करीब 4 मीटर लंबी सफेद शार्क उनकी नाव पर बार-बार हमला करती। नाव को अपने दांतों से चबाने की कोशिश करती।
दो तीन हमले में ही शार्क ने नाव को दांतों से चबा लिया। डेविड और उसकी फैमिली शार्क से बचने के लिए समुद्र में अपनी नाव को भगाने में जुटे थे और शार्क उनका पीछा करती रही। वो बार-बार पानी से बाहर निकलकर उनपर हमला करने की कोशिश कर रही थी। उसने अपने तेज दांतों से नाव के पिछले हिस्से को चबा डाला। डेविड का परिवार बुरी तरह से डरा हुआ था। चीख-पुकार मची थी। उन्हें लगा कि ये उनकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा। परिवार ने शार्क के इस हमले को अपने कैमरे में कैद कर लिया। शार्क का ये हमला करीब एक घंटे तक जारी रहा और आखिरकार उसने नाव के मोटर को तोड़ दिया। डेविड ने बताया कि उन्होंने आज से पहले इतनी बड़ी शार्क नहीं देखी। उन्हें लगा कि शार्क शायद मछलियों के लिए उनका पीछा कर रही है। हालांकि करीब एक घंटे तक पीछा करने के बाद शार्क वापस समंदर में लौट गई।












Click it and Unblock the Notifications