अब जेब खाली नहीं करेगी गर्मियों की छुट्टियां, ट्रैवल के दौरान इन आसान ट्रिक्स को अपनाकर बचा सकते हैं खर्चे

Travel tips: गर्मियां आते ही वेकेशन मनाने की होड़ सी मच जाती है। ऐसे में कई बार इसका आपकी जेब पर बहुत गलत असर पड़ता है। लेकिन आज हम आपको ऐसी ट्रिक्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपना काफी खर्चा बचा सकते हैं।

Travel

Tips for saving Money on Travel: गर्मियों का वक्त नई जगहें घूमने, समंदर किनारे रिलेक्स करने और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए काफी अच्छा समय होता है। हालांकि, घूमने का प्लान बनाते हुए जेब का भी खास ख्याल रखना पड़ता है। लेकिन यहां आपको घबराने की जरूरत नहीं है।

गर्मी की छुट्टियों की प्लानिंग करते हुए जेब का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। अगर आप भी वेकेशन पर जाने से पहले अपनी खर्चों के बारे में सोचकर चिंता में आ जाते हैं, तो ये खबर आप ही के लिए है।

समर वेकेशन का जेब पर 'भारी' असर
कई बार छुट्टियां मनाना काफी भारी पड़ जाता है। लोग पहाड़ों या फिर बीच की सैर पर निकल तो पड़ते हैं लेकिन यहां आकर अपने खर्चे को काबू में नहीं रख पाते और देखते ही देखते कब जेब खाली हो जाती है, पता ही नहीं चलता। लेकिन आज हम आपको ऐसे ट्रिप्स और ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर अपना अकाउंट खाली किए बिना कम से कम खर्चे में आप गर्मी की छुट्टियों को शानदार तरीके से मना सकते हैं। समर वेकेशन को फ्रेंडली बजट के अंदर एन्जॉय करने के लिए आप इन टिप्स को बड़े आराम से अपना सकते हैं।

खर्चों पर कंट्रोल करना है तो...
बजट फ्रेंडली समर वेकेशन मनाने का पहला कदम आपके खर्चों पर कंट्रोल करना है। सबसे पहले अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से आप अपने खर्चों पर ध्यान दें। अपने वेकेशन की प्लानिंग करते समय रहना, यात्रा, एक्टिविटीज पर होने वाले खर्चों का खासतौर पर ध्यान दें। अपने खर्चों पर किस तरह कंट्रोल रखना होगा, ये हम आपको आगे बताते हैं।

ये ट्रिक बचाएगी वॉटर बॉटल का खर्चा
जब भी हम कहीं बाहर घूमने निकलते हैं, तो सबसे ज्यादा जरूरत अगर किसी चीज की होती है, तो वो है पानी। पूरी ट्रिप के दौरान हम न जाने कितने लीटर पानी पर पैसा बहा देते हैं। पानी की एक बोतल की कीमत 20 रुपये होती है। ऐसे में ट्रिप में होने वाले खर्चे को बढ़ाने में पानी अहम भूमिका निभा सकता है। इसलिए सबसे पहले जब भी आप किसी ट्रिप की प्लानिंग करें, तो अपने लिए पानी का बंदोबस्त पहले से ही करके रखें। अगर आप अपनी कार से आने की योजना बना रहे हैं तो पानी का बड़ा केन साथ में रखना काफी बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।

खर्चा बचाने के लिए अपनाएं ये तरीका
अगर आप होटल में रुकने का प्लान बना रहे हैं तो पानी कभी भी होटल रूम से ना मंगवाएं। अगर आप होटल से पानी मंगवाते हैं तो बोतल के साथ-साथ वे टैक्स भी ऐड करते हैं, जिसके बाद जाहिर सी बात है कि आपका बिल उम्मीद से भी ज्यादा आ सकता है। इसलिए कोशिश करियेगा कि सफर करते हुए पानी की बोतल हमेशा अपने पास रखें। और अगर आप अपनी कार की बजाय किसी अन्य जरिये से यात्रा कर रहे हैं, तो भी पानी की बोतल कहीं बाहर दुकान से ले सकते हैं।

खाने का रखें खास ख्याल
ये तो रही पानी की बात, अब खाने-पीने पर आते हैं। जब भी आप वेकेशन पर हों तो खाने-पीने का भी अच्छा खासा खर्चा आ जाता है। ऐसे में अगर आपको अपना बजट ज्यादा नहीं बढ़ाना तो सबसे अच्छा तरीका है कि आप होटल में खाना मंगवाने की बजाय होटल के रेस्तरां में या फिर कहीं बाहर खा सकते हैं। क्योंकि पानी की ही तरह अगर आप होटल रूम से खाना मंगवाते हैं तो ये आपको काफी महंगा पड़ सकता है।

सोच समझकर चुनें होटल
खाने-पीने के अलावा अगर आपको फालतू खर्चे से बचना है तो सबसे अच्छा प्लान है होटल का चयन सोच समझकर करना। कई बार जल्दबाजी में लोग ऐसे होटल बुक कर लेते हैं, जो बाद में काफी महंगे पड़ जाते हैं। लेकिन अगर आप ठंडे दिमाग से समझदारी के साथ होटल बुक करेंगे तो इन फालतू खर्चों से बच सकते हैं। कोशिश करें कि ऐसे होटल बुक करें, जहां रेंट के साथ आपको एक समय का खाना फ्री मिले।

लोकल ट्रांसपोर्ट का करें इस्तेमाल
किसी भी शहर में घूमने के लिए कैब करने से अच्छा है कि आप वहां से रिक्शा या फिर किसी और लोकल ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें। ऐसा करेंगे तो आप कैब या फिर ऑटो में होने वाले खर्च से बच पाएंगे। इसके लिए आप लोकल लोगों की मदद भी ले सकते हैं या फिर अपने पास उस जगह का नक्शा रखेंगे तो चीजें और आसान हो जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+