Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

घोड़े की नाल से जुड़े अंधविश्वास हिंदुस्तानियों की देन नहीं

आम तौर पर सड़क कटा हुआ नींबू, धगे में पिरोई हुईं मिर्च दिखते हैं, तो तमाम लोग कहते हैं, "ये क्या अंधविश्वास है, हिंदुस्तान में..." खैर इस पर हम कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन हां अगर किसी के घर की चौखट पर घोड़े की नाल दिख जाये तो हिंदुस्तानियों को मत कोसियेगा, क्योंकि यह देन भारतीयों की नहीं है। इतिहासकार बताते हैं कि "घोड़े की नाल से बुरी आत्माएं दूर भागती हैं" यह धारण लंदन से आयी है।

घोड़े की नाल का इतिहास

अगर दुनिया के लिख‍ित इतिहास की बात करें, तो सबसे पहले घोड़े की नाल का इस्तेमाल लंदन के एक डंस्टन नाम के पादरी ने किया था, जो एक समय में लोहार था। 10वीं सदी में में डंस्टन के पास एक शैतान आत्मा आयी और कहा कि उसके घोड़े की नाल बना दे। डंस्टन को वह बुरी आत्मा परेशान करने लगी। तभी उसने एक घोड़े की नाल दरवाजे पर टांग दी और उसके बाद से कभी उस आत्मा ने उसे परेशान नहीं किया। यह कहानी खासी चर्चा में आयी और यही कारण है कि आज भी इंग्लैंड में घर के बाहर घोड़े की नाल लगाने का चलन है।

अब आइये भारत में

भारत में लोग मानते हैं कि घोड़े की नाल को घर में लगाने से सुख समृद्ध‍ि आती है। साथ ही जिन घरों पर भूत-प्रेत का साया होता है, वह दूर भाग जाता है। कई तांत्रिक तो विशेष रूप से काले घोड़े की नाल की पूजा करते हैं और लोगों को बेच कर हजारों रुपए कमाते हैं, जबकि बार-बार नाल निकालने और नई नाल लगाने की वजह से घोड़ों को बहुत दर्द सहना पड़ता है। वही दर्द जो आपके पैरों में कील ठोकने पर होगा।

घोड़े की नाल का छल्ला अधिकतर लोग तभी पहनते हैं, जब उन्हें शनि देव के अशुभ प्रभाव से बचना होता है। किन्तु ये छल्ला बड़े काम का होता है। आइये हम आपको बताते है कि यह छल्ला आपकी किन-किन समस्याओं का समाधान कर सकता है।

खैर देश के किसी भी कोने में खास कर उत्तर भारत में पुराने घरों में घोड़े की नाल आपको जरूर दिख जायेगी। कहते हैं घोड़े की नाल लगाने से भूत-प्रेत का साया घर पर नहीं पड़ता। जबकि वैज्ञानिक दृष्टि‍ से देखें तो यह महज नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने से रोकती है।

अब देखें क्या-क्या धारणाएं हैं, घोड़े की नाल को लेकर

मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल

मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल

घोड़े की नाल को घर के मुख्य द्वार पर सीधा लगाने से दैवीय कृपा बनी रहती है।

भूत-प्रेत बाधा

भूत-प्रेत बाधा

यदि घोड़े की नाल को उल्टा करके द्वार पर लगाया जाये तो भूत-प्रेत बाधा और नकारात्मक उर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती है।

अक्सर बीमार रहता है कोई

अक्सर बीमार रहता है कोई

यदि घर में कोई अक्सर बीमार रहता है तो उसके बेड के चारों कोने में काले घोड़े की नाल की कीलें चारों कोने में लगा देने से लाभ मिलता है।

बिजनेस बढ़ता है

बिजनेस बढ़ता है

लोगों का मानना है कि काले घोड़े की नाल को अपने व्यवसायिक स्थल पर लगाने से व्यापार में प्रगति होती है।

बरक्कत होती है

बरक्कत होती है

लोग मानते हैं कि घोड़े की नाल को काले कपड़े में बाॅधकर तिजोर में रखने से धन की बरक्कत होती है।

खिलाड़ियों के लिये लाभकारी

खिलाड़ियों के लिये लाभकारी

ऐसा मानना है कि खिलाड़ियों को घोड़े की नाल का छल्ला अवश्य पहना चाहिए। यदि पहनने में कोई दिक्कत हो तो उसे अपने पर्स में भी रख सकते हैं।

कमर का दर्द और घोड़े की नाल

कमर का दर्द और घोड़े की नाल

ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों को कमर दर्द की शिकायत रहती है, उन्हें अपनी कमर में घोड़े की नाल का छल्ला काले धागे में पहनने से लाभ मिलता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+