'ट्रैफिक से बचने के लिए....' घोड़ी की बजाय स्कूटी पर आया दूल्हा तो हैरान रह गए लोग, वायरल हुई तस्वीर

Bengaluru Wedding Video: बेंगलुरु में एक शख्स घोड़े को छोड़कर एथर इलेक्ट्रिक बाइक से अपनी शादी में जा पहुंचा। उन्हें और कुछ अन्य लोगों को बारात में इलेक्ट्रिक बाइक के बगल में नाचते हुए देखा जा सकता है। जैसे कि आमतौर पर लोग घोड़ी के बगल में नाचते हैं। शख्स एक इंड्रस्टियल डिजाइनर है, जिसने पिछले हफ्ते ही शादी की थी।

ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें लिखा है कि बेंगलुरू में शादियों में घोड़ों की जगह एथर ले रहा है। वायरल फोटो में दिख रही EV एक नई लॉन्च की गई Ather Rizta है।

Bengaluru

ट्विटर पर ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसपर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि बेंगलुरू की तो शादियां ही अजब गजब होती हैं। वहीं दूसरे ने कहा कि ये बेंगलुरू है, यहां ऐसा होना एकदम लाजमी है।

एक ने कहा कि फाइनली इंडियन शादियों में कुछ ऐसा आया है, जिसपर आप ज्यादा पैसा नहीं वसूल सकते हो। एक ने कहा कि घोड़े तो बेंगलुरू की शादियों में इस्तेमाल होते ही नहीं हैं। एक ने तो बेंगलुरू की ट्रैफिक व्यवस्था को ही आड़े हाथों ले लिया। यूजर ने कहा कि यहां के ट्रैफिक को देखते हुए तो ये टू व्हीलर से आने-जाने का तरीका ही सही है।

वहीं कई लोगों ने इसे एक अच्छा और शानदार इनीशिएटिव बताया है। यूजर ने कहा कि जानवरों पर हो रही हिंसा को रोकने के लिए ये काफी शानदार विकल्प है। ये बहुत अच्छा लगा। एक ने कहा कि ये पक्का या तो दहेज होगा या फिर स्कूटी का ऐड भी हो सकता है।

बताते चलें कि सोशल मीडिया पर कई सारे ऐसे क्लिप्स सामने आते रहते हैं, जहां पर ऐसे मामले देखने को मिलते हैं, जिसमें शादी ब्याह में लोग कुछ न कुछ अलग करते ही हैं। इससे पहले भी एक क्लिप वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स घोड़ी की बजाय हेलीकॉप्टर में बारात लेकर आ गया था। अपनी शादी को पॉपुलर बनाने के लिए लोग अकसर ऐसा करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+