शख्स ने सांप को छुआ तो खुद को बचाने के लिए सांप ने की जबरदस्त एक्टिंग, लोग बोले-' स्टार एक्टर'

वायरल हो रहे वीडियो में शख्स जब सांप को छूता है तो सांप मरने की एक्टिंग करने लगता है। सांप जिस तरह अपना मुंह खोलता है, ऐसा लगता है मानो वो मर गया हो।

Credit: @SteveStuWill/Twitter

खुद को विषम परिस्थितियों से बचाने की अक्ल सिर्फ इंसानों में ही नहीं होती, बल्कि जानवरों में भी होती है। घने जंगलों में रहने वाले जंगली जानवर कभी भी किसी बड़े जानवर का शिकार हो सकते हैं, ऐसे में उन्हें अच्छी तरह पता होता है कि कैसे अपनी जान बचानी है। हाल ही में इसी तरह का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप छूने पर ऐसी एक्टिंग कर रहा है, मानो वो मर गया हो। वीडियो काफी हैरान कर देने वाला है, क्योंकि इस तरह की हरकतें जानवरों में बहुत कम ही देखने को मिलती हैं।

सांप की धांसू एक्टिंग

सांप की धांसू एक्टिंग

थान्टोसिस... एक ऐसा प्रोसेस है, जो अकसर तब किया जाता है, जब सामने से हमले की आशंका हो। अकसर जानवरों को जब किसी हमले का आभास होता है, तो वो इस प्रक्रिया को अपनाते हैं। ताकि खतरा टल जाए। ऐसा ही कुछ एक क्लिप में भी नजर आ रहा है, जिसमें एक सांप मरने की ऐसी जबरदस्त एक्टिंग कर रहा है, मानो सचमुच उसकी मौत हो गई हो।

वायरल हुआ वीडियो

यही सांप नहीं, बल्कि हर प्रजाति के सांप खतरा महसूस होने पर इस तरह की हरकत करते हैं। अपनी मौत का नाटक करना सांपों को शिकार बनने से बचने में मदद करती है। इस सांप का वीडियो @SteveStuWill नाम के ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट में शेयर किया है। वीडियो को 80 हजार लोगों ने देखा है और 900 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

छूने पर सांप ने मारी ऐसी पलटी

छूने पर सांप ने मारी ऐसी पलटी

वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप अपने रास्ते जा रहा होता है। इतने में एक शख्स सांप को छूता है, तो सांप तुरंत मरने की एक्टिंग करने लगता है। सांप अपने मुंह को खोलता है और देखते ही देखते पलट जाता है। कुछ ही देर में सांप को शख्स हिला-डुला कर देखता है तो वो कुछ भी हरकत नहीं करता। ऐसा लगता है मानो सांप वाकई में मर गया है।

'ये तो स्टार एक्टर है'

'ये तो स्टार एक्टर है'

इस वीडियो पर लोगों ने खूब रिएक्शन दिए हैं। किसी ने सांप को स्टार एक्टर बताया है, तो एक ने कहा कि ये परफॉर्मेंस तो ऑस्कर विनिंग है। एक ने सांप को ड्रामेबाज बताया है। एक ने कहा कि जानवरों और नेचर से काफी कुछ सीखा जा सकता है। एक ने कहा कि ये तो क्लैवर क्रिएचर है।

Recommended Video

    China के Zhejiang में होती है Snake Farming, जानिए कब से चली आ रही है ये प्रथा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+