कुत्तों के वफादार ने इंसानियत को किया दागदार! नौकरों की बजाय जानवर पर लुटाई बेशुमार दौलत, कोर्ट पहुंचा मामला
ब्रिटेन की सबसे अमीर हिंदुजा फैमिली पर आरोप है कि उन्होंने अपने पालतू कुत्ते पर नौकर से भी ज्यादा खर्चा किया है। इस परिवार पर अब तस्करी और शोषण के आरोप लगे हैं। कोर्ट में सरकारी वकील के दावे भी हैरान कर देने वाले हैं। इस मामले पर हिंदुजा परिवार ने क्या कहा, चलिये आपको बताते हैं।
दरअसल, हिंदुजा फैमिली के खिलाफ कोर्ट में सरकारी वकील यवेस बर्टोसा ने कहा कि उन्होंने अपने एक नौकर से भी ज्यादा पैसा कुत्ते पर खर्च किया। वहीं एक महिला को हफ्ते में सात दिन तक 18-18 घंटे कमा कराया और बदले में सिर्फ सात स्विस फ्रैंक दिये।

वकील ने बताया का नौकरों के पासपोर्ट भी परिवार ने जब्त कर लिये थे। उन्हें वेतन भारत में दिया जाता था। ऐसे में उनके पास खर्च करने के लिए स्विस फ्रैंक भी नहीं थे। इसके साथ ही नौकरी पर रखे लोगों के कॉन्ट्रैक्ट में काम के घंटे और छुट्टी के दिन भी नहीं बताए गए थे। वे मालिक की परमिशन के बिना घर से बाहर भी नहीं जा सकते थे। ना ही उन्हें किसी काम को करने की आजादी थी।
अब हिंदुजा परिवार ने खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए अपने नौकरों की गवाही का हवाला दिया। जिन नौकरों ने कहा था कि उनके साथ अच्छा व्यवहार किया गया। परिवार ने प्रॉसिक्यूटर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कर्मचारियों को दी जाने वाली सैलरी को लेकर जितनी भी जानकारियां दी हैं, सब झूठी हैं।
परिवार ने कहा कि नौकरों को खाना और रहने के लिए घर भी दिया गया था। वहीं वकील के नौकरों से 18 घंटे काम करवाने को भी गलत करार दिया। वे बोले कि जब वे बच्चों के साथ फिल्म देखनेबैठते हैं तो क्या इसे काम माना जा सकता है? हमें तो नहीं लगता। हालांकि वकीलों ने इस मामले में सही फैसला आने की उम्मीद जताई है।












Click it and Unblock the Notifications