हिमाचल प्रदेश: डॉक्टरों ने शख्स के पेट से निकाले 8 चम्मच, 2 स्क्रूड्राइवर, 2 टूथ ब्रश और 1 चाकू

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के मंडी से एक बेहद अनोखी और डराने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 35 साल के शख्स के पेट से डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए 8 चम्मच, 2 स्क्रूड्राइवर, 2 टूथ ब्रश और 1 चाकू निकाला है। शख्स को तब अस्पताल में भर्ती कराया गया था जब उसे शरीर में कोई चीज होने का पता लगा था जो कि बाहर आ रही थी। मंडी के श्री लाल बहादुर शास्त्री सरकारी मेडिकल कॉलेज में शख्स का इलाज किया गया।

मालूम हुआ कि पेट में कोई मेटल है तो शुरू किया ऑपरेशन

शख्स का ऑपरेशन करने वाले डॉ निखिल ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि जैसे ही हमें ये अंदाजा लगा कि शख्स के पेट में कोई मेटल है तो हमारी टीम ने ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी। हम ये देखकर चौक गए कि उसके पेट में 8 चम्मच, 2 स्क्रूड्राइवर, 2 टूथ ब्रश और 1 चाकू था। इन सभी चीजों को उसके पेट से बाहर निकाल लिया गया है और वह अब ठीक है।

मानसिक रूप से बीमार है शख्स

मानसिक रूप से बीमार है शख्स

डॉ निखिल ने बताया कि शख्स मानिसक रूप से बीमार मालूम होता है क्योंकि कोई साधारण आदमी इस तरह की चीजें कभी नहीं निगलेगा। ये अपने आप में एक अनोखा केस है। इंसानों के पेट से अजीबोगरीब चीजें निकलने का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे कई मामले आते रहे हैं।

महिला के पेट से निकली ऐसी चीज की चौंक गए लोग

महिला के पेट से निकली ऐसी चीज की चौंक गए लोग

इसी माह मध्यप्रदेश के इंदौर से एक खबर आई थी। यहां लंबे समय से दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची महिला के पेट से डॉक्टरों ने बाइक का हैंडल निकाला है। पता चला कि बाइक का हैंडल बच्चादानी, पेशाब की थैली और छोटी आंत के बीच था। डॉक्टरों के बताया कि महिला के पेट में कई दिनों से हैंडल फंसा हुआ था। जिस कारण बच्चेदानी में इंफेक्शन फैल गया। मामले में महिला के पति के गिरफ्तार कर लिया गया। कहा जा रहा है कि पति पत्नी के बीच हुए विवाद में उसने महिला के पेट में बाइक का हैंडल डाल दिया था। महिला इसके दर्द के कई महीनों से सह रही थी।

यह भी पढ़ें- वोट डालने जा रही महिला पर बेकाबू सांड ने कर दिया हमला, हालत नाजुक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+