पत्नी के कहने पर डॉक्‍टर पति ने दान कर दी पूरी संपत्ति, जानें वजह

नई दिल्‍ली, 15 जनवरी। शादी के समय अग्नि के सात फेरे लेते समय हर दंपत्ति जीवन के हर फैसले में एक दूसरे का साथ देने की प्रण लेते हैं, इनमें से अधिकांश तो ये प्रण भूल जाते हैं लेकिन कुछ ऐसे पति-पत्‍नी हैं जो इसे पूरी शिद्दत से निभाते हैं। अपने जीवनसाथी से किया वादा पूरा करने के लिए वो किसी भी हद तक गुजर जाने को तैयार रहते हैं।आज हम आपको ऐसे शख्‍स से मिलवाने जा रहे हैं जिन्‍होंने अपनी पत्‍नी के कहने पर अपनी करोड़ों की संपत्ति जिसे उन्‍होंने सालों खून-पसीना बहाकर बनाया था उसे एक झटके में दान कर दिया।

जानें कौन हैं ये डॉक्‍टर

जानें कौन हैं ये डॉक्‍टर

ये महान शख्सियत हैं हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन निवासी डॉक्‍टर राजेंद्र कंवर। डॉक्‍टर राजेंद्र कवर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के रिटार्यर्ड डॉक्‍टर हैं। 72 वर्षीय डॉक्‍टर राजेंद्र की पत्‍नी कृष्‍ण कंवर शिक्षा विभाग में काम करती थीं। एक साल पहले उनकी मौत हो गई।

पत्नी की इच्‍छा पूरी करने के लिए दान कर दी पूरी संपत्ति

पत्नी की इच्‍छा पूरी करने के लिए दान कर दी पूरी संपत्ति

कृष्‍णा कंवर ने मरने से पहले अपने पति से ये वादा लिया था कि उन दोनों की सारी संपत्ति सरकार के नाम कर देंगे। पत्‍नी की मौत के बाद उनकी आखिरी इच्‍छा पूरी करने के लिए डॉक्‍टर ने अपनी पत्‍नी से किया आखिरी वादा पूरा करते हुए अपनी 5 करोड़ की संपत्ति सरकार को दान कर दी।

दान करते समय डॉक्‍टर ने सरकार के सामने रखी ये शर्त

दान करते समय डॉक्‍टर ने सरकार के सामने रखी ये शर्त

सरकार को दान करते समय डॉक्‍टर ने ये लिखित शर्त रखी कि उनकी सपंत्ति में एक वृद्धाश्रम बनाया जाएगा। इसमें उन लोगों को रखा जाएगा जिनके बच्‍चे और परिवार वाले वृद्धजनों को घर से बाहर निकाल देते हैं, और उनके पास रहने के लिए छत नहीं होती।

जानिए क्‍यों पत्‍नी ने क्‍यों जताई ये इच्‍छा

जानिए क्‍यों पत्‍नी ने क्‍यों जताई ये इच्‍छा

डॉक्‍टर और उनकी दिवंगत पत्‍नी को कोई संतान नहीं है इसलिए उन्‍होंने अपने किसी रिश्‍तेदार को ये सपंत्ति देने से बेहतर जरूरतमंद लोगों को अपनी खून पसीने से कमाई संपत्ति दान करने का निर्णय लिया। डॉक्‍टर ने हाईवे पर स्थित कई एकड़ जमीन और अपनी गाड़ी भी सरकार को लोगों की सेवा के लिए दान कर दी और अब अकेले जीवन बिता रहे हैं।

बुजुर्ग महिला ने रिक्शा चालक को दान कर दी थी करोड़ों की संपत्ति

बुजुर्ग महिला ने रिक्शा चालक को दान कर दी थी करोड़ों की संपत्ति

बता दें ओडिशा के कटक में एक बुजुर्ग महिला ने अपनी और अपने परिवार की 25 साल की सेवा के सम्मान में अपनी सारी संपत्ति और अन्य संपत्ति एक रिक्शा चालक को दान कर दी थी। सुताहाट की 63 वर्षीय मिनाती पटनायक ने अपना तीन मंजिला घर, सोने के गहने और अपनी सारी संपत्ति एक रिक्शा चालक बुद्ध सामल को दान कर दी है, जो दो दशकों से अपने परिवार की सेवा कर रहे था। महिला के बीमार पति और बेटी की उसने बहुत सेवा की थी जब उन दोनों की मौत हो गई। महिला ने कहा जब मेरे रिश्‍तेदारों ने साथ नहीं दिया तब मैं पूरी तरह से अकेली थी। तब यह रिक्शा चालक और उसका परिवार मेरे मुश्किल समय में मेरे साथ खड़ा रहा और बदले में कुछ भी उम्मीद किए बिना मेरे स्वास्थ्य का ख्याल रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+