मां ने बच्चे को दिया जन्म तो बेटी ने हेल्प लाइन पर कॉल कर कहा एलियन से बचाओ
मां ने अपनी 8 साल की बेटी की मदद ने घर पर दिया बच्चे को जन्म, लेकिन बेटी ने हेल्पलाइन में फोन कर कहा मां ने एलियन को दिया जन्म।
नई दिल्ली। 26 साल की एक महिला के साथ अजीबो-गरीब घटना हुई। महिला गर्भवती थी और घर पर अपने बेटियों के साथ अकेली थी। महिला की डिलीवरी अभी दो हफ्ते दूर थी, लेकिन अचानक ही उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला ने घर के डोरमैट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। घर में मौजूद उसकी 8 साल की बेटी ने जब मां को इस हाल में देखा तो उसने फौरन ही इमरजेंसी नबंर पर फोन कर इसकी सूचना ही और कहा कि उसकी मां ने एलियन को जन्म दिया है, वो फौरन उसकी मदद के लिए वहां आ जाए।

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक 26 साल की कैनटीला एडमंड ने डिलीवरी की तारीख से 10 दिन पहले ही घर पर बेटी ईवा को जन्म दिया। बच्चे को देखते ही उसकी 8 साल की बेटी कायरा ने एंबुलेंस के लिए इमरजेंसी नबंर पर फोन किया और कहा कि उसकी मां ने अभी-अभी घर के डोरमैट पर एक एलियन को जन्म दिया है, लेकिन उसकी चचेरी बहन ने उसे सही करते हुए कहा कि एलियन नहीं मां ने मेढ़क को जन्म दिया है। बच्ची ने फौरन ही मां को तौलिया और पानी लाकर दिया। हलांकि इन स के बीच कैनटीला की मां और बहन घर पहुंच गई थी। वो फौरन की मां और बच्चे को अस्पताल लेकर गई, जहां दोनों को स्वस्थ बताया गया।
मां कैनटीला ने बताया कि जब उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो कायरा और उसकी बहन सो रही थी, लेकिन रात करीब 10 बजे उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उन्होंने फौरन अपनी मां को फौरन ही अपनी मां को फौन किया। वो जब तक एंबुलेंस को फोन करती, बच्चे ने जन्म ले लिया। मां की आवाज सुनकर दोनों बच्चियां जब बाहर आई तो मां को दर्द में देखकर परेशान हो गई। वहीं डोर मैट पर उन्होंने एक छोटे से बच्चे को देखा, जिसे पहले उन्होंने एलियन और मेढ़क समझा, लेकिन बाद में उन्हें पता चला की वो उनकी छोटी बहन है।












Click it and Unblock the Notifications