' हां! ट्रेन खरीदने के लिए 300 करोड़ चाहिए...' HDFC कर्मी ने की लोन की सिफारिश तो परेशान कस्टमर ने रखी मांग
HDFC employee and customer audio: कस्टमर केयर कॉल बेहद आम हैं। कंपनी के कर्मचारी अपना टार्गेट पूरा करने के लिए रोजाना ज्यादा से ज्यादा कॉल्स करते हैं और कस्टमर्स को हैंडल करते हैं। लेकिन कई बार ऐसी कोई बात हो जाती है, जिसे सुनकर किसी की भी हंसी छूट जाए।
हाल ही में इंटरनेट पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी लोन की जरूरतों के बारे में बात कर रहा है।

'क्या आपको लोन चाहिए?'
ऑडियो की शुरुआत एक महिला की आवाज से होती है, जो खुद को एचडीएफसी बैंक की कर्मचारी बता रही है। महिला ने बताया कि वो कस्टमर्स की लोन की जरूरतों को डील कर रही हैं। खुद को निशा बताते हुए महिला ने पूछा कि अगर किसी की कार या फिर होम लोन की जरूरत हो तो बताइये।
कस्टमर ने किया मजेदार प्रैंक
महिला की बात सुनकर एक शख्स ने झट से जवाब दिया और बताया कि उसे लोन की जरूरत है। शख्स बताता है कि उसे 300 करोड़ के लोन की जरूरत है क्योंकि उसे ट्रेन खरीदनी है। इसके बाद महिला थोड़ी चौंक जाती है और चुप हो जाती है। फिर वो पूछता ही कि क्या आपका पहले से भी कोई लोन चल रहा है?
जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
ये सुनकर शख्स बोलता है कि हां उसका साइकिल का लोन चल रहा है। जब कर्मचारी उससे पूछती है कि लोन किस चीज के लिए चल रहा है तो बोला कि साइकिल खरीदी थी। इसकी कीमत शख्स ने 1600 रुपये बताई। इसके बाद महिला शांत हो जाती है। इस ऑडियो को सुनने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि सिगमा स्पॉटेड। वहीं कई लोग हैरान रह गए कि ये महिला शख्स पर चिल्लाई क्यों नहीं?
वायरल ऑडियो
यूजर्स के फनी रिएक्शन
एक ने कहा कि मुझे 5 रुपये के लोन पर एक हैलीकॉप्टर खरीदना है। एक और ने कहा कि उसे भी चांद पर लैंड करने के लिए एक लोन चाहिए। फिल्हाल ये क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद लोग काफी हैरान हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications