ताई की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी! बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, लाठी के बल पर ताई ने ऐसे बचाई जान

Viral video: सोशल मीडिया पर एक महिला इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। हो भी कैसे ना, महिला ने दिन दहाड़े गोली चलाने वाली बदमाशों को बिना डरे भगा जो दिया। जी हां! जब कुछ बदमाश एक निहत्थे शख्स पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रहे थे तो ताई आई और डंडा उठाकर बस बिना कुछ सोचे बदमाशों के पीछे दौड़ पड़ी। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

'ताई की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी'
क्लिप शेयर करने के बाद उसके कैप्शन में लिखा हुआ है कि ताई की हिम्मत की तो दाद देनी पड़ेगी। एक शख्स पर कुछ बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे थे तभी इस महिला ने लाठी के बल पर ललकार कर जान बचाई. जैसा कि वायरल विडियो में देखा जा सकता है।

Haryanvi woman

बंदूकधारी बदमाशों को डंडे से भगाया
वीडियो कहां का है और कब का है, इस बारे में तो कोई जानकारी अभी नहीं मिल सकी है लेकिन ताई की हिम्मत की लोग सोशल मीडिया पर खूब दात दे रहे हैं। हर कोई ये देखकर हैरान है कि कैसे महिला ने बिना अपनी जान की परवाह किए बंदूकधारी बदमाशों को वहां से भगा दिया। इसके बाद महिला को कहे सुना भी जा सकता है कि बाहर आ जाओ वो लोग चले गए।

लोगों ने की महिला की हिम्मत की तारीफ
वाकई ये महिला तो रीयल लाइफ की दबंग लेडी है। सोशल मीडिया पर लोग ताई की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कईयों का कहना है कि एक अकेली महिला ने कैसे सारे गुंडों को भगा दिया। ये वाकई में काबिलेतारीफ है। लोगों का कहना है कि ऐसी हिम्मत कहीं कहीं ही देखने को मिलती है। अगर उनकी जगह कोई और होता तो अपने घर से बाहर ही ना निकलता। और महिला ने सारे बदमाशों के सामने जो हिम्मत दिखाई, उसके बदले उन्हें वीरता पुरस्कार दिया जाना चाहिए। ऐसी वीरता हर कोई नहीं दिखा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+