छी मैं नहीं खा रहा ये खाना! पैरों से तैयार हो रहा भोजन, हरियाणा की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी का हैरत भरा VIDEO
OP Jindal Global University: हरियाणा की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की कैंटीन में खाना बनाने के तरीके के एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचाकर रख दिया है। वायरल क्लिप में एक कर्मचारी बड़े से कंटेनर में अपने पैरों का इस्तेमाल करते हुए खाना बना रहा है। कंटेनर के अंदर जो कुछ रखा हुआ है, वो खाना बनाने के लिए तैयार हो रहा है। कथित तौर पर ये घटना ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी की मेस की है।
क्लिप के सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी के छात्रों और अभिभावकों दोनों को एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उन्हें मामले की सख्त जांच का आश्वासन दिया गया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने एक बयान जारी कर पुष्टि की, "हमने एक खाद्य सेवा कंपनी द्वारा भोजन तैयार करने से संबंधित मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। हमने ये सुनिश्चित किया है कि खाद्य सामग्री का उपयोग जेजीयू समुदाय के सदस्यों द्वारा खाने के लिए नहीं किया जाएगा। तत्काल उपाय के रूप में हमने कंपनी के सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और इस मामले पर लिखित स्पष्टीकरण और आश्वासन मांगा है।
रजिस्ट्रार ने आगे बताया कि सुधारों के शीघ्र कार्यान्वयन की सुविधा के लिए रसोई और कैंटीन का व्यक्तिगत दौरा किया गया है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने छात्र परिषद द्वारा दिए गए सुझावों को लेने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की, और वे सुरक्षा और स्वच्छता के सबसे सटीक मानकों का पालन करने वाली पाक सेवाओं को स्थापित करने के लिए भोजन और मेस समिति के साथ सहयोग करेंगे।
यूनिवर्सिटी का वायरल वीडियो
Footage of mess food being prepared at O.P Jindal Global University Sonipath, Haryana has gone viral. Students are traumatized by the video, which shows unhygienic conditions and questionable food safety practices. pic.twitter.com/aXxZ2RNHSN
— AstroHealerPritam 𝕏 🇮🇳 (@AstroHealerPrit) August 29, 2023
इस बीच परिसर के भीतर छात्रों ने भोजन की घटिया गुणवत्ता से उत्पन्न होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में शिकायतें व्यक्त की हैं। अपने चौथे साल के एक सीनियर छात्र ने कहा "जब भी हम परिसर में आते हैं, हम हमेशा बड़ी संख्या में छात्रों को पेट और गले के संक्रमण से बीमार पड़ते देखते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications