बिना इलेक्शन कैंपेन के ही फेमस हो गया ये कैंडिडेट, पूरे गुजरात में चर्चे, 2.5 फीट लंबी है मूंछ
गुजरात विधानसभा चुनाव में हारकर भी अगर किसी कैंडिडेट की सबसे अधिक चर्चा होती है वो हैं मगन भाई सोलंकी। जिनकी 2.5 लंबी मूंछों के लिए सेना भत्ता देती थी।

Gujarat Election 2022: चुनाव चाहे कोई भी हो कैंडिडेट्स पार्टी के अलावा अपनी पहचान का भी प्रभाव डालते हैं। अगर उम्मीदवार में कोई असाधारण चीज को तो वो बिना ज्यादा मेहनत किए ही फेमस हो जाते हैं। लाखों करोड़ों खर्च कर बड़े- बड़े चुनाव कैंपेन करने की जरूरत ही नहीं। गुजरात में मगन भाई सोलंकी एक ऐसे ही प्रत्याशी हैं। जिनके चर्चे खूब हैं। वो निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन वोट के मामले में वो सबसे पीछे हैं। उन्हें हिम्मत नगर विधानसभा सीट में सिर्फ 0.28% वोट ही मिले हैं।
ढाई फीट लंबी मूछ
मगन भाई सोलंकी गुजरात के एक मात्र ऐसे कैंडिडेट थे जिनकी मूछ सबसे लंबी थी। उनकी मूछ की लंबाई इस वक्त ढाई फीट है। वो अपनी लंबी मूछों की वजह से काफी फेमस है। मूंछों के अलावा उन्हें राजनीति का भी शौक है। वो इस बार गुजरात में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप मे विधानसभा चुनाव में पर्चा भर दिया था।
0.28% मिले वोट
हालांकि गुजरात में मगन भाई काफी फेमस हैं। लेकिन उनकी लोकप्रियता उस वक्त कम दिखी जब जनता को वोट देने की बारी आई। मगनभाई की जगह पर इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को अधिक वोट मिले। जीत हुई भाजपा प्रत्याशी विनेंद्र सिंह की। मगनभाई सोलंकी को कुल 579 वोट मिले जो कि विधानसभा में कुल मतों एक प्रतिशत से भी कम था। मगन भाई को 0.28 प्रतिशत मत मिले।
हिम्मतनगर सीट से लड़े थे चुनाव
मगनभाई गुजरात विधानसभा की हिम्मतनगर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनावी मैदान में थे। यहां से कुल 8 प्रत्याशी थे। भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को छोड़ दिया जाए तो बाकी का कोई भी प्रत्याशी 1000 हजार वोट का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। दोनों राष्ट्रीय दलों के अलावा सबसे अधिक वोट यहां नोटा पड़े। इस सीट पर 2436 वोट नोटा के खाते में आए। विजयी भाजपा के उम्मीदवार विनेंद्र सिंह को 98792 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश कुमार को 89932 मत प्राप्त हुए।
2017 में भी लड़ा था चुनाव
मगनभाई सोलंकी कहते हैं कि उन्हें चुनाव लड़ना में पसंद है। ये दूसरा मौका था जब वो गुजरात विधानसभा चुनाव के मैदान में थे। इससे पहले वो 2017 में भी चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें जीत हासिल नहीं हो पाई थी। इस बार उन्होंने फिर से किस्मत आजमाई लेकिन जीत के लिए उन्हें पर्याप्त मत नहीं मिल पाया।
सेना मूंछ के लिए देती थी भत्ता
मगनभाई सोलंकी की उम्र 57 साल है। वो अपनी ढाई फुट लंबी मूंछों का विशेष देखभाल करते हैं। मगभाई पूर्व फौजी हैं। वो 2012 में सेना से रिटायर हैं। वे मूंछें बढ़ाने के लिए अपने पिता से प्रेरित हुए। 19 साल की उम्र में सेना में शामिल होने तक उनकी मूंछे काफी लंबी हो चुकी थीं। मूंछों के रखरखाव के लिए सेना से उन्हें विशेष भत्ता मिलता था। उन्होंने कहा, "मैं अपनी रेजिमेंट में मूंछवाला के रूप में जाना जाता था। मेरी मूंछें मेरी शान है"।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications